फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh said: BJP's bulldozer will disappear as soon as the elections are announced, people will send BJP to

अखिलेश बोले: चुनाव की घोषणा होते ही गायब हो जाएगा भाजपा का बुलडोजर, जनता भाजपा को भेजेगी डिटेंशन सेंटर

Thu, 15 Jan 2026 07:38 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 15 Jan 2026 07:38 PM IST
सार

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा नफरत की राजनीति करती है और जैसे-जैसे कमजोर होती है, उतनी ही ज्यादा साम्प्रदायिक हो जाती है। 

विज्ञापन
Akhilesh said: BJP's bulldozer will disappear as soon as the elections are announced, people will send BJP to
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि चुनाव की घोषणा होते ही भाजपा का बुलडोजर कहीं नजर नहीं आएगा। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर कर “डिटेंशन सेंटर” भेज देगी।

विज्ञापन


सपा प्रदेश मुख्यालय में बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश ने भाजपा सरकार को नाकाम बताते हुए उस पर अन्याय, अधर्म और अत्याचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रदेश की पूरी व्यवस्था चरमरा गई है। स्वास्थ्य सेवाएं बर्बाद हैं और भ्रष्टाचार चरम पर है।

विज्ञापन

भाजपा कमजोर होती है तो वह साम्प्रदायिक हो जाती है

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा नफरत की राजनीति करती है और जैसे-जैसे कमजोर होती है, उतनी ही ज्यादा साम्प्रदायिक हो जाती है। उन्होंने भाजपा नेताओं को “आरोपजीवी” बताते हुए कहा कि उनका काम सिर्फ समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाना है। भाजपा को उन्होंने पूंजीवादी पार्टी करार देते हुए कहा कि यह पार्टी केवल पूंजीपतियों के मुनाफे के लिए काम करती है और बैंकों के कर्ज दिलवाने तक सीमित है। अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव की घोषणा होते ही भाजपा का बुलडोजर गायब हो जाएगा, क्योंकि यह सब दिखावा है। 2027 में प्रदेश की जनता भाजपा को करारा जवाब देगी।

उन्होंने दावा किया कि सपा सरकार के कार्यकाल में विकास के बड़े काम हुए। 2027 में सरकार बनने पर किसानों, युवाओं, गरीबों और महिलाओं के हित में ठोस कदम उठाए जाएंगे। शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार होगा, गरीबों को मुफ्त इलाज मिलेगा और महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि 2027 में सपा सरकार बनाने में महिलाओं की निर्णायक भूमिका होगी। कार्यकर्ताओं से अपील की कि मतदाता सूची में हर पात्र मतदाता का नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6 भरवाएं और 6 फरवरी से पहले नए एवं छूटे मतदाताओं के नाम जोड़ने का काम तेज करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed