फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh said, BJP is trying to implement its agenda by misusing power

अखिलेश बोले, भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर अपना एजेंडा लागू करने की फिराक में

Sun, 12 Sep 2021 08:16 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 12 Sep 2021 08:16 PM IST
सार

अखिलेश ने कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस उत्सव की पवित्रता को बचाने के कार्य में सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा से लगना है। वहीं भाजपा के अलोकतांत्रिक इरादों से पूरी तरह सतर्क भी रहना होगा।

विज्ञापन
Akhilesh said, BJP is trying to implement its agenda by misusing power
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर अपना राजनीतिक एजेंडा लागू करना चाहती है। इस बार बूथ पर भाजपा की बुरी नजर लगी है। आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा ने फिर से अपना असली रूप दिखाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कल्याणकारी राज्य की अवधारणा में जनता के साथ न्याय होता है लेकिन भाजपा राज में अराजकता का साम्राज्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस उत्सव की पवित्रता को बचाने के कार्य में सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा से लगना है। वहीं भाजपा के अलोकतांत्रिक इरादों से पूरी तरह सतर्क भी रहना होगा। समाजवादी पार्टी इस संबंध में पुख्ता रणनीति बना रही है ताकि भाजपा जनता को धोखा ना दे सके। सपा कार्यकर्ता अपने क्षेत्रों में पूरी मुस्तैदी से जुट जाएं। मतदाता सूची में नाम बढ़ाने पर ध्यान दें। सबका सहयोग लें और सबका सम्मान करें और सन् 2022 में सपा की सरकार बनाएं।
विज्ञापन


पिछड़ों को हर हाल में मिलेगा न्याय
सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की लोहिया सभागार में हुई बैठक को संबोधित करते हुए प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एमएलसी डा. राजपाल कश्यप ने कहा कि पिछड़े समाज का हित सपा में ही सुरक्षित है। भाजपा आरक्षण समाप्त करने की साजिश रच रही है। उन्होंने कहा कि प्रकोष्ठ की जिला, ब्लाक व बूथ कमेटी की बैठक हर माह नौ तारीख को होगी। हर विधानसभा की बैठक 20 को, प्रत्येक ब्लाक कमेटी की बैठक 30 को की जाएगी। बैठक में पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा, पूर्व एमएलसी रामबृक्ष यादव, केके श्रीवास्तव, डा. हरिश्चंद्र यादव, श्यामजी गुप्ता, एजाज अंसारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed