फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh said, BJP cheated the farmers at every step, earlier the price of the produce was not received and now the farmers are worried about fertilizer

अखिलेश बोले, भाजपा ने किसानों को हर कदम पर दिया धोखा, पहले उपज का दाम नहीं मिला और अब खाद के लिए परेशान किसान

Thu, 11 Nov 2021 11:35 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 11 Nov 2021 11:35 AM IST
सार

सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने प्रदेश कार्यकारिणी में देवरिया के मोहनलाल गुप्ता, लखनऊ के एमएल गुप्ता, दिनेश कुमार सिंह, फैसल मकबूल खान, औरैया के राम पाल नायक को प्रदेश सचिव एवं मेरठ के रणजीत सिंह व हरदोई के सूरज वर्मा विशेष आमंत्रित सदस्य नामित किया गया है।

विज्ञापन
Akhilesh said, BJP cheated the farmers at every step, earlier the price of the produce was not received and now the farmers are worried about fertilizer
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार किसानों के साथ हर कदम पर धोखा कर रही है। उपज का वाजिब मूल्य नहीं हो रही है तो बुवाई के समय खाद तक का इतजाम नहीं कर पा रही है। खाद के लिए किसानों को दिनभर लाइन में लगना पड़ रहा है। ललितपुर में खाद के इंतजार में किसान की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी भाजपा सरकार चुप है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में जितनी उर्वरक की जरूरत है उतनी आपूर्ति नहीं हो रही है। साधन सहकारी समितियों पर ताले पड़े हुए हैं। आरोप लगाया कि अफसरों और भाजपा नेताओं की मिलीभगत से खाद की कालाबाजारी शुरू हो गई है। झांसी से ललितपुर तक खाद के लिए किसानों को सुबह से शाम तक सड़क पर बिताना पड़ रहा है। ललितपुर में गुस्साए किसानों ने पुलिस पर हमला बोल दिया तो बाराबंकी में भी किसानों ने प्रदर्शन किया। प्रयागराज में खाद के लिए किसानों ने रास्ता जाम कर दिया। भाजपा सरकार ने किसान को भगवान भरोसे छोड़ दिया है और खुद अमीरों को समृृद्ध करने में लगी है। प्रदेश की जनता भाजपा की हर चाल को समझ रही है। ऐसे में अब वह भाजपा सरकार से मुक्ति चाहती है। वर्ष 2022 में प्रदेश में समाजवादी सरकार आएगी तभी किसानों को न्याय मिलेगा।
विज्ञापन


बसपा के कई नेताओँ ने ली सपा की सदस्यता
बसपा के कई नेताओं ने बुधवार को सपा की सदस्यता ली। इसमें झांसी सदर विधान सभा सीट से बसपा प्रत्याशी रहे सीताराम कुशवाहा, सुरेश चंद्र गौतम, फैजियाब अली खान आदि शामिल है। इन नेताओं के साथ उनके तमाम समर्थकों ने सपा की सदस्यता ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहनलाल गुप्ता सहित कई बने सचिव
सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने प्रदेश कार्यकारिणी में देवरिया के मोहनलाल गुप्ता, लखनऊ के एमएल गुप्ता, दिनेश कुमार सिंह, फैसल मकबूल खान, औरैया के राम पाल नायक को प्रदेश सचिव एवं मेरठ के रणजीत सिंह व हरदोई के सूरज वर्मा विशेष आमंत्रित सदस्य नामित किया गया है। इसी तरह लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने सीतापुर के मो नादिर, फर्रुखाबाद के जितेंद्र सिंह यादव एवं राहुल गंगवार, चंदौली के अनिल मिश्र को राष्ट्रीय सचिव नामित किया है। यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा ने लखनऊ के अभिषेक यादव, महराजगंज के राहुल कुमार शर्मा, झांसी के रोहित राय प्रदेश सचिव नामित किया है। समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरि ने चित्रकूट के नवल किशोर सिंह पटेल को प्रदेश सचिव नामित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed