फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh's birthday celebrated with pomp, CM Yogi also congratulated, somewhere there was tree plantation, somewhere cut cake and Bhandara went

धूमधाम से मना अखिलेश का जन्मदिन, सीएम योगी ने भी दी बधाई, कहीं हुआ पौधरोपण तो कहीं कटा केक और चला भंडारा

Thu, 01 Jul 2021 10:20 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 01 Jul 2021 10:20 PM IST
सार

पार्टी नेताओ ने संकल्प लिया कि वर्ष 2022 में सपा को सत्तासीन करने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को फोन करके बधाई दी और दीर्घायु होने की कामना की।

विज्ञापन
Akhilesh's birthday celebrated with pomp, CM Yogi also congratulated, somewhere there was tree plantation, somewhere cut cake and Bhandara went
प्रदेश कार्यालय के बाहर केक काटते सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन गुरुवार को संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। कहीं पौधरोपण हुआ तो कहीं केक काटने के बाद भंडारे का आयोजन किया गाय। पार्टी नेताओ ने संकल्प लिया कि वर्ष 2022 में सपा को सत्तासीन करने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को फोन करके बधाई दी और दीर्घायु होने की कामना की।

विज्ञापन


प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूद में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जन्म दिन मनाया। दिनभर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। प्रदेश कार्यालय के बाहर उपाध्यक्ष नवीन धवन बंटी और पार्षद देवेंद्र सिंह यादव जीतू के नेतृत्व में आयोजित भंडारे में मुख्य प्रवक्ता एमएलसी राजेंद्र चौधरी और नगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित ने केट काटा। यहां एमएलसी उदयवीर सिंह, डा. राजपाल कश्यप ने भोजन वितरण की शुरुआत की। पार्टी कार्यालय पर सुबह से दोपहर बाद तक बैंड बाजा बजता रहा।
विज्ञापन


प्रदेश कार्यालय के सामने अरमान खान एवं राजन त्रिवेदी ने भी भंडारे का आयोजन किया। इसी तरह अन्य पार्टी नेताओं की ओर से भी अलग- अलग स्टाल लगाए गए थे। उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष डा. सत्य नारायण सचान ने एक संकल्प पुस्तिका जारी किया। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव शिवकरन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डा. मसूद अहमद, राष्ट्रीय  सचिव अनिल दुबे, प्रदेश महासचिव मनोज सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री को बधाई दी। इसी तरह प्रदेश के हर जिलों में अलग- अलग स्थानों पर फल, अनाज वितरण और पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी में विभिन्न स्थानों पर हुए आयोजन
जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत एवं जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान के नेतृत्व में पौधरोपण कर फल एवं मिष्ठान वितरण किया गया। इसी तरह सभी विधानसभा क्षेत्रों में अलग- अलग स्थानों पर जन्मदिन मनाया गया। इसी क्रम में लीलावती अनाथालय मोती नगर में भी अनाथ बच्चों के साथ केक काटा गया एवं उनको भोजन कराया गया। यहां पूर्व राज्यमंत्री शकील खां, मधुकर त्रिवेदी, रामसागर आदि मौजूद रहे।

महानगर कार्यालय पर सुशील दीक्षित व सौरभ यादव के नेतृत्व में केक कटा। यहां अवनीश यादव, अजीम अहमद, तारा चंद, मधुप सिंह यादव आदि मौजूद रहे। इसी तरह सरोजनी नगर में अनुराग यादव, पक्का पुल स्थित लेटे हनुमान जी मंदिर पर विकास यादव, आगरा एक्सप्रेस वे पर यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा, लोहिया संस्थान में छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष  दिग्विजय सिंह देव के संयोजन में कार्यक्रम हुआ।


पूर्व मंत्री केके गौतम ने केक काटकर जन्मदिन समारोह मनाया गया। डा. आशुतोष वर्मा के नेतृत्व में मनकामेश्वर मंदिर में हवन- पूजन हुआ। लखनऊ बार एसोसिएशन की ओर से जितेंद्र सिंह यादव जीतू के नेतृत्व में और लखनऊ सेंट्रल बार के हाल में अध्यक्ष सुनील द्विवेदी व महामंत्री बृजेश यादव के नेतृत्व में केक काटा गया। लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव कुलदीप सिंह यादव के नेतृत्व में चिड़ियाघर में पक्षियों को गोद लिया गया। संकल्प लिया गया कि पक्षियों के भोजन की व्यवस्था करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed