फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh's bardar caught for doing fraud

पकड़ा गया फ्राड करने वाला मुख्यमंत्री का नाई

Wed, 01 Apr 2015 03:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Wed, 01 Apr 2015 03:40 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh's bardar caught for doing fraud

खुद को सीएम का हज्जाम बताकर प्रॉपर्टी डीलर के दस लाख हड़पने का मामला तूल पकड़ने पर सीएम के नाई ने अपने छोटे भाई के पेंच कसे। उसने प्रॉपर्टी डीलर को फोन कर समझौते की पेशकश की।रकम लौटाने में टालमटोल के चलते प्रॉपर्टी डीलर ने अपनी रकम से गाड़ियां खरीदने का आरोप लगाते हुए पुलिस अफसरों से कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


मड़ियांव के नौबस्ता मोहिबुल्लापुर निवासी प्रॉपर्टी डीलर रईस अहमद ने बताया कि उसके बहनोई वस्सन को राज्य संपत्ति विभाग में वाहन चालक की नौकरी दिलाने के नाम पर दस लाख रुपये हड़पने की ‘अमर उजाला’ में खबर छपने पर मो. नदीम सलमानी ने फोन कर समझौते बात कहकर उसे घर बुलाया लेकिन रकम लौटाने में टालमटोल करता रहा।

विज्ञापन

नाई की करतूत पर हाईकमान ने लगाई फटकार

Akhilesh's bardar caught for doing fraud

इसके बाद खुद को सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का नाई बताने वाले मो. वसीम सलमानी ने कॉल करके नाराजगी जताई। उसने कहा कि अमर उजाला की खबर से हाईकमान को मामले की जानकारी हो गई और उन्होंने डांट लगाई है।

रईस द्वारा उसे नदीम की गलती का अहसास कराया तो कहा कि उसके पेंच कसे गए हैं। रकम लौटाने के सवाल को टालते देख रईस ने मंगलवार को एसएसपी के ऑफिस पहुंचकर अपनी शिकायत पर कार्रवाई के बारे में जानकारी ली।

बताया गया कि उसके प्रार्थनापत्र को कार्रवाई के लिए मड़ियांव थाने भेजा गया है। रईस का आरोप है कि खुद को सीएम का हज्जाम बताकर दस लाख हड़पने वाले नदीम ने उसकी रकम से एक कार व एक महंगी बाइक खरीदी थी। उसने सपा सुप्रीमो व सीएम को भी अपना शिकायती पत्र भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed