फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh's allegation, bureaucracy is exploiting SPs at the behest of BJP

अखिलेश का आरोप, भाजपा के इशारे पर सपाइयों का शोषण कर रही है नौकरशाही

Mon, 14 Jun 2021 07:38 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 14 Jun 2021 07:38 PM IST
सार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के इशारे पर नौकरशाही सपा कार्यकर्ताओं का शोषण कर रही है।

विज्ञापन
Akhilesh's allegation, bureaucracy is exploiting SPs at the behest of BJP
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के इशारे पर नौकरशाही सपा कार्यकर्ताओं का शोषण कर रही है। पंचायत चुनाव में मात खाने के बाद भाजपा पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के जरिए सपाइयों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करा रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में इसका जवाब जनता खुद देगी।  समाजवादी सरकार बनने पर भाजपा को एक-एक अनियमितता और अन्याय का हिसाब देना होगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश में भाजपा की जनविरोधी नीतियों के चलते भारी जनाक्रोश है। भाजपा नेतृत्व और सरकार को इसका एहसास भी हो गया है। यही वजह है कि वह अधिकारियों के जरिए समाजवादियों का शोषण कर रही है। कोविड प्रोटोकॉल के नाम पर भाजपा समाजवादी पार्टी के नेताओं को निशाना बना रही है जबकि भाजपा नेता-विधायक खुलेआम कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए नियम कायदों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हरदोई जिले में बैठक के दौरान सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सहित 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। औरैया में समाजवादी पार्टी के नेता जिला पंचायत सदस्य  अवनेश खटिक के घर पहुंच कर राजस्व विभाग की टीम ने अभद्रता किय।
विज्ञापन


मकान तोड़ने की भी धमकी दी गई है। एटा में सपा नेता जोगिन्दर सिंह की मार्केट को कोर्ट का स्टे होने के बाद भी तोड़ दिया गया। इसी तरह फिरोजाबाद में जिला पंचायत सदस्य झब्बू यादव के ईट भट्टे पर पानी का छिड़काव किया गया। यह सभी कार्यवाही बदले की भावना से हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कानपुर किदवई नगर विधायक सड़क चौड़ीकरण के नाम पर घर के सामने बने पार्क पर कब्जा कर रहे हैं। इसके बाद भी उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई। कैबिनेट मंत्री बैठक बुला रहे हैं। कोविद प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर रहे हैं लेकिन ऐसे लोगों को खुली छूट दी गई है। वक्त आने पर इसका भी हिसाब लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed