फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh inaugrates of daliganj over bridge

शहर को मिला एक और ओवर ब्रिज, अखिलेश करेंगे लोकार्पण

Thu, 22 Aug 2013 08:23 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 22 Aug 2013 08:23 PM IST
विज्ञापन
akhilesh inaugrates of daliganj over bridge

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव डालीगंज क्रॉसिंग पर बनाए गए रेलवे ओवर ब्रिज का शुक्रवार की सुबह औपचारिक उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन


यह पुल फिलहाल जनता के इस्तेमाल के लिए खोला जा चुका है। वहीं समारोह की तैयारियों के मद्देनजर बुधवार से ही बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन


इससे त्योहार के दिन लोगों को एक बार फिर सीतापुर रोड पहुंचने के लिए लंबा चक्कर काटना पड़ा। फिलहाल यह परेशानी अगले दो दिन तक बनी रहेगी।

200 करोड़ रुपये की लागत से राज्य सेतु निगम ने पुल का निर्माण नौ महीने के रिकॉर्ड समय में किया है। फिलहाल अधिकारी इस उद्घाटन समारोह की तैयारी को लेकर जोर कसे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां निराला से पुल की ओर जाने वाले रास्ते पर पंडाल लगाया गया है। जहां बैरीकेडिंग कर के बड़े वाहनों को पुल की ओर जाने से रोका जा रहा है। अचानक रास्ता रोके जाने के चलते इस रास्ते पर खासा जाम भी लगा रहा।


यह पुल पिछले करीब 20 दिन से जनता के लिए अनौपचारिक तौर पर खोला जा चुका है। इसका निर्माण पिछले दिसंबर में शुरू किया गया था। प्राधिकरण इसकी नोडल एजेंसी और राज्य सेतु निगम कार्यदाई संस्था है।

200 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण किया गया है। डालीगंज क्रॉसिंग से आगे एल शेप में यह पुल करीब 900 मीटर लंबा बनाया गया। इससे सीतापुर रोड से निराला नगर जाने वाले और निराला नगर और आईटी क्रॉसिंग की ओर से सीतापुर रोड को जाने वाले लोगों का रास्ता आसान हो जाएगा।

जबकि, यहां की रेलवे क्रॉसिंग से जाम भी काफी हद तक कम हो गया है। पुल का लोकार्पण मुख्यमंत्री द्वारा 23 अगस्त को सुबह 11:00 बजे किए जाने का कार्यक्रम तय है।


मगर रक्षाबंधन की रात से ही यहां पंडाल सजाने का काम शुरू कर दिया गया। यह काम जनता के लिए आफत बन गया। रास्ता रोक दिया गया। जिससे जिन लोगों को सीतापुर रोड होकर चौक जाना था, उनको डालीगंज होकर जाना पड़ा।

वहीं मड़ियांव की ओर जाने की इच्छुक लोगों को पुरनिया क्रॉसिंग के निर्माणाधीन ओवरब्रिज वाले रास्ते से होकर जाना पड़ा। इस मौके पर लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव और विज्ञान एंव प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री अभिषेक मिश्र मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed