फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh does not like construction of Ram temple: independent deity

अखिलेश को रास नहीं आ रहा राम मंदिर का निर्माण : स्वतंत्र देव

Wed, 10 Feb 2021 10:05 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 10 Feb 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh does not like construction of Ram temple: independent deity
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय में राम मंदिर निर्माण का फैसला टालने की पैरवी करने वालों के पार्टनर रहे सपा प्रमुख अखिलेश यादव को अब अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण रास नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण में लोगों की आस्था और सहभागिता को चंदेबाजी बताकर अखिलेश ने करोड़ों राम भक्तों का अपमान किया है।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बुधवार को अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय को समाज के सभी वर्गो ने स्वीकार किया। लेकिन तुष्टिकरण की राजनीति के सहारे चलने वाले सपा प्रमुख जान बूझकर सच्चाई को स्वीकार करना नहीं चाहते और और वे वोट बैंक की लालच में वर्ग विशेष को गुमराह कर तुष्टिकरण की नीति पर ही आगे बढ़ना चाहते हैं।
विज्ञापन


स्वतंत्र देव ने कहा कि अखिलेश का मकसद सिर्फ नफरत व भ्रम फैला कर वोट बैंक हथियाना है। लेकिन शायद अखिलेश भूल गए हैं कि तुष्टिकरण व बहकावे की राजनीति का दौर जनता खत्म कर चुकी है। अब विकास व सुशासन की राजनीति का समय है जिससे अखिलेश का दूर दूर तक नाता नहीं है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव बंद कमरों में बैठक कर जमीनी हकीकत व सच्चाई से दूर हो चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर होंगे कार्यक्रम
जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर 11 फरवरी को भाजपा की ओर से  उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर गोष्ठियां और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने बताया कि सभी संगठनात्मक जिलों में बूथ, मंडल और जिला स्तर पर पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता दीनदयाल उपाध्याय को अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित करेंगे।  प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बृहस्पतिवार सुबह चारबाग स्थित पं.दीनदयाल उपाध्याय स्मारक में श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। शाम 5 बजे बालू अड्डे स्थित तिराहे पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed