पलट गए अखिलेश, कहा आजम गलत नहीं थे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारगिल युद्घ पर आजम खां के विवादास्पद बयान से पल्ला झाड़ने वाले अखिलेश ने अब उन्हें सही करार दिया है।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां का जवाब देखे बगैर उनकी रैलियों और रोड शो पर पाबंदी लगा दी।
अखिलेश ने यह भी कहा कि आजम के साथ भाजपा नेता अमित शाह पर भी आयोग ने पाबंदी लगायी थी लेकिन कल देर शाम श्री शाह पर लगा प्रतिबंध हटा लिया गया।
उन्होंने कहा कि उन्हे भरोसा है कि आजम पर भी जल्दी पाबंदी हटाकर आयोग उन्हे भी राहत देगा।
अखिलेश बोले सुरक्षा में मुस्लिमों का योगदान
उन्होंने दोहराया कि आजम ने कुछ भी गलत नहीं कहा था मुसलमानों का देश की सुरक्षा में काफी योगदान है।
उन्होंने कटाक्ष किया कि कारगिल युद्ध में वीरता दिखाने वाले एक जाबांज सैनिक को परमवीर चक, मिला था वह अगर उनका नाम जाति के साथ ले लें तो हो सकता है उनके खिलाफ भी नोटिस जारी कर दिया जाय।
उन्होंने कहा कि श्री खां के मामले में कानूनी पक्ष आयोग के समक्ष रखा जा रहा है और उम्मीद है कि आयोग इसे संज्ञान लेते हुए श्री खां को राहत देगा।
कारगिल युद्घ पर था बयान
गौरतलब है कि कारगिल युद्ध के बारे में विवादास्पद बयान देने के आरोप में आयोग ने श्री खां पर गत 11 अप्रैल को उनके रैलियों और रोड शो आदि करने पर पाबंदी लगा दी थी।
आजम खां ने बयान दिया था कि भारत की कारगिल जीत मुस्लिम सैनिकों की बहादुरी के कारण संभव हो पाई थी।
जिस पर संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने आजम पर चुनावी सभा और रैलियां करने पर प्रतिबंध लगा दिया था।
आजम खां के साथ अमित शाह की भी गिरफ्तारी हुई थी लेकिन आयोग ने शाह को राहत देते हुए उन पर लगा प्रतिबंध हटा लिया है।