{"_id":"5b40dfa24f1c1bad288b5309","slug":"akhilesh-declare-mulayam-singh-as-prime-ministerial-candidate","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सपा में उठी मुलायम को पीएम पद का उम्मीदवार घोषित करने की मांग, अखिलेश से उम्मीदें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा में उठी मुलायम को पीएम पद का उम्मीदवार घोषित करने की मांग, अखिलेश से उम्मीदें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 07 Jul 2018 09:13 PM IST
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री और समाजवाद बचाओ मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. सीपी राय ने कहा है कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को सपा की तरफ से मुलायम सिंह यादव को प्रधानमंत्री पद का दावेदार घोषित करना चाहिए।
विज्ञापन
डॉ. राय ने शनिवार को यहां एक बयान में कहा कि मुलायम सिंह उत्तर भारत के इकलौते ऐसे नेता हैं जो भाजपा से संघर्ष के प्रतीक हैं। वह पीएम नरेंद्र मोदी को कड़ी चुनौती दे सकते हैं। कुछ समय पहले देश के कई प्रमुख नेताओं ने उन्हें अपनी संयुक्त पार्टी के अध्यक्ष के तौर पर स्वीकार किया था, मगर सपा की अंदरूनी खींचतान के चलते उन्हें संयुक्त विपक्ष के मोर्चे का अध्यक्ष नहीं बनाया जा सका था।
विज्ञापन
मुलायम ने अखिलेश को उस उम्र में देश के सबसे बड़े सूबे का मुख्यमंत्री बना दिया, जिस उम्र में लोग विधायक बनने के लिए तरसते हैं। अब यह अखिलेश की जिम्मेदारी है कि वह अपनी लोकप्रियता और राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के लिए इस्तेमाल किए गए कौशल का प्रयोग मुलायम सिंह को प्रधानमंत्री बनाने में करें।
विज्ञापन
'असली समाजवादी मुलायम के अलावा किसी को पीएम नहीं स्वीकार करेंगे'
उन्होंने कहा, इससे वह पितृ ऋण तथा नेता ऋण दोनों से खुद को उऋण कर सकते हैं। असली समाजवादी, मुलायम के अलावा किसी अन्य को प्रधानमंत्री बनाने की बात तो दूर, इसकी कल्पना भी स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं।