फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh comments on muzzafarnagar riots

अखिलेश बोले, सरकार को अस्थिर करने की साजिश

Tue, 10 Sep 2013 08:26 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Tue, 10 Sep 2013 08:26 AM IST
विज्ञापन
akhilesh comments on muzzafarnagar riots

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुजफ्फरनगर की सांप्रदायिक हिंसा को राजनीतिक दलों की साजिश करार दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनकी सरकार को कमजोर व अस्थिर करने की यह सोची-समझी साजिश है, लेकिन विपक्षी दल अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होंगे।

सरकार की प्राथमिकता है कि सबसे पहले वहां अमन-चैन कायम किया जाए। इसके लिए काबिल अफसरों की टीम भेज दी गई है।


मुख्यमंत्री सोमवार को हज यात्रियों के पहले जत्थे को रवाना करने हज हाउस पहुंचे थे। यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि नौजवान, किसान, गरीब व मजदूरों के हितों के लिए सपा सरकार काम कर रही है।

दोषी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा

यही बात विपक्षियों को हजम नहीं हो रही। इसीलिए समाजवादी पार्टी के खिलाफ एक माहौल तैयार किया जा रहा है। एक सवाल के जवाब में अखिलेश ने कहा, प्रधानमंत्री और राज्यपाल से बात कर उन्हें आश्वस्त कर दिया है।

विज्ञापन


प्रदेश में बहुत जल्द अमन-चैन कायम कर लिया जाएगा। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। चार भाजपा विधायकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दोषी चाहे किसी भी दल के क्यों न हों, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

महापंचायतों पर लगेगी रोक
मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान व कानून से ऊपर उठकर जो भी महापंचायतें व खाप पंचायतें आयोजित होती हैं, उन पर रोक लगाई जाएगी। संविधान व कानून से बढ़कर कोई भी नहीं है। बगैर इजाजत इस तरह की पंचायतों पर सरकार रोक लगाएगी।


अमन के लिए मांगें दुआ

मुख्यमंत्री ने हज यात्रियों से कहा कि वे वहां जाकर प्रदेश व देश की खुशहाली के लिए दुआ जरूर मांगें। भाईचारे व अमन के लिए दुआ करें ताकि जाति, धर्म व क्षेत्र का भेदभाव भी मिट सके। मुख्यमंत्री ने हज हाउस की व्यवस्था के लिए संसदीय कार्य व वक्फ मंत्री आजम खां की पीठ भी थपथपाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed