{"_id":"69bc5913e8a9e345d209b44b","slug":"akhil-infra-and-repl-crusaders-win-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1652950-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अखिल इंफ्रा और आरईपीएल क्रूसेडर्स विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अखिल इंफ्रा और आरईपीएल क्रूसेडर्स विजयी
विज्ञापन
लखनऊ। अखिल इंफ्रा और आरईपीएल क्रूसेडर्स ने अपने मुकाबले जीतते हुए ए डिवीजन क्रिकेट लीग में पूरे अंक प्राप्त किए। अखिल इंफ्रा ने ध्रुव क्रिकेट अकादमी को सात विकेट और आरईपीएल क्रूसेडर्स ने डीवाईए को 218 रन के विशाल अंतर से मात दी।
स्पोर्ट्स गैलेक्सी बी ग्राउंड में खेले गए पहले मुकाबले में ध्रुव अकादमी ने 40 ओवर में नौ विकेट खोकर 180 रन बनाए। मध्यक्रम में अंश यादव ने 67 गेंदों पर पांच चौके और चार छक्कों की मदद से 68 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि माधवेंद्र चौहान ने 29 रन का योगदान दिया। शास्वत कृष्णा ने तीन और संदीप यादव ने दो विकेट लिए। जवाब में अखिल इंफ्रा ने 32.1 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। हर्षजीत यादव ने 61 और अंश पटेल ने 41 रन की पारी खेली। सक्षम, अंश और अंकित को एक-एक विकेट मिला।
लीग के दूसरे मुकाबले में आरईपीएल क्रूसेडर्स ने 40 ओवर में पांच विकेट खोकर 432 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। सलामी बल्लेबाज अमन कृष्णा ने 138 और हिमांशु सिंह ने 128 रन की आतिशी शतकीय पारी खेली। सजल वर्मा ने भी 83 रन का योगदान दिया। जवाब में डीवाईए की टीम 36.2 ओवर में 214 रन बनाकर आउट हो गई। सुयश सिंह (108) को छोड़कर अन्य कोई बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका। प्रिंस मौर्या, सजल वर्मा और शास्वत पांडेय ने तीन-तीन विकेट हासिल किए।