{"_id":"b4cc87f120cc52d989c3e383df9c1bfc","slug":"akbar-ahmad-dampi-to-contest-against-beni","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बेनी के खिलाफ लड़ेंगे बसपा के डंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बेनी के खिलाफ लड़ेंगे बसपा के डंपी
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 04 Jan 2014 05:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा ने गोंडा और मिर्जापुर में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रत्याशियों को बदल दिया है।
विज्ञापन
मायावती ने यूपीए सरकार में केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के खिलाफ पूर्व सांसद अकबर अहमद डम्पी को टिकट दिया है।
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने गोंडा में आयोजित कार्यक्रम में इसका एलान किया।
गौरतलब है कि बसपा ने कुछ दिन पहले गोंडा के प्रत्याशी मकसूद आलम खान का टिकट काट दिया था।
इसके अलावा, मिर्जापुर से अब राम आधार जोसफ नए प्रत्याशी होंगे। इसकी जानकारी जोनल कोऑर्डिनेटर आरके कुरील ने दी।
गौरतलब है कि इस सीट को पहली बार एससी के लिए रिजर्व करने की कवायद चल रही है। पहले इस सीट पर पूर्व मंत्री राकेशधर त्रिपाठी प्रत्याशी थे।
सीट रिजर्व करने की कार्यवाही शुरू होने पर राकेशधर को पहले ही भदोही शिफ्ट किया जा चुका है।
इन्हें सपा ने जड़ी लात
समाजवादी पार्टी ने भी लोकसभा क्षेत्र जौनपुर के पूर्व प्रत्याशी डॉ. केपी यादव को पार्टी विरोधी गतिविधियों में निष्कासित कर दिया है। यादव गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसकी जानकारी पार्टी प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने दी।