{"_id":"65782d83d5550c2a410063a7","slug":"akash-anand-says-bsp-s-mission-will-reach-every-corner-of-uttar-pradesh-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Akash Anand: आकाश आनंद ने लिया संकल्प देश के कोने-कोने तक पहुंचाऊंगा बसपा की विचारधारा, युवाओं से की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Akash Anand: आकाश आनंद ने लिया संकल्प देश के कोने-कोने तक पहुंचाऊंगा बसपा की विचारधारा, युवाओं से की अपील
Tue, 12 Dec 2023 03:23 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 12 Dec 2023 03:23 PM IST
सार
बसपा के उत्तराधिकारी घोषित किए गए आकाश आनंद ने देश के युवाओं से कमर कसने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बसपा की विचारधारा देश के कोने-कोने तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
आकाश आनंद ने सोशल मीडिया साइट पर अपनी बात कही।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती के उत्तराधिकारी आकाश आनंद ने सामाजिक न्याय की विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लेने के साथ ही युवाओं कमर कस लेने की अपील की है। उन्होंने बसपा को एक मिशन बताते हुए इसे देश के कोने-कोने में पहुंचाने की प्रतिबद्घता जताई है।
विज्ञापन
उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर और मान्यवर कांशीराम साहेब जी की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए, देश में दलित शोषित, वंचित समाज के विकास के लिए आदरणीय मायावती जी ने जो मुझे अहम ज़िम्मेदारी सौंपी हैं मैं उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगा।
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी एक मिशन है और इस मिशन को हमें देश के कोने-कोने तक पहुंचाना है। मैं सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का दिल से आभार व्यक्त करता हूं। इस सफर में आप सभी युवा साथियों का साथ बेहद जरूरी है। आपके साथ जुड़ना चाहता हूं, आपके साथ चलना चाहता हूं, क्योंकि सामाजिक न्याय की ये लड़ाई बहुत लंबी है, कमर कस लीजिए। जय भीम, जय भारत।
विज्ञापन
आकाश आनंद को लखनऊ में रविवार को आयोजित पार्टी की बैठक में उत्तराधिकारी घोषित किया गया था।