फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ajit murder case ; pradeep kabootara file surrender application

अजीत हत्याकांड के आरोपी प्रदीप कबूतरा ने डाली समर्पण की अर्जी

Tue, 06 Apr 2021 02:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
ajit murder case ; pradeep kabootara file surrender application
लखनऊ। मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना के पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख अजीत सिंह की हत्या के आरोपी प्रदीप सिंह कबूतरा ने सोमवार को सीजेएम कोर्ट में आत्म समर्पण की अर्जी डाल दी। जिस सुनवाई मंगलवार को होनी है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही थी। समर्पण की अर्जी की जानकारी मिलने के बाद से पुलिस ने दीवानी कचहरी के आसपास सोमवार को डेरा डाल लिया था लेकिन वह नहीं पहुंचा। मंगलवार को उसके समर्पण करने की संभावना है। शूटर राजेश तोमर को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं उसके कस्टडी रिमांड पर सुनवाई भी मंगलवार को होनी है।
विज्ञापन

लखनऊ में भीड़भाड़ वाले चौराहे पर गैंगवार को अंजाम देने के बाद फरार हुए घायल शूटर राजेश पर कमिश्नरेट ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था। उसे दिल्ली पुलिस ने 14 मार्च को स्वरूपनगर इलाके में गिरफ्तार किया। इसके बाद से कमिश्नरेट पुलिस उसे लखनऊ लाने के लिए लगी थी। दो अप्रैल को दिल्ली पुलिस ने उसे लखनऊ की कोर्ट में पेश किया। इसके बाद उसे जिला जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक, कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए दो दिन के लिए कोर्ट बंद था। सोमवार को कोर्ट खुलने के बाद शूटर राजेश तोमर की कस्टडी रिमांड डाली गई। जिस पर सुनवाई मंगलवार को होनी है। पुलिस उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश भी करेगी। शूटर राजेश तोमर गैंगवार में घायल हो गया था। अजीत सिंह हत्याकांड में अभी चार आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसमें शूटर रवि यादव, पूर्व सांसद व पूर्वांचल के बाहुबली नेता धनंजय सिंह के करीबी विपुल सिंह, कुणाल और प्रदीप सिंह कबूतरा शामिल हैं। वहीं इस हत्याकांड की साजिश रचने के आरोपी पूर्व सांसद धनंजय सिंह की भी तलाश पुलिस कर रही है। वह फ तेहगढ़ जेल से रिहा होने के बाद अंडरग्राउंड हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबूतरा को दबोचने के लिए पुलिस ने किया पुख्ता इंतजाम
वारदात में शामिल अपराधियों को शरण देने व मदद करने के मामले में आजमगढ़ के निवासी प्रदीप सिंह कबूतरा को भी आरोपी बनाया गया है। इस मामले में वारदात के बाद से ही प्रदीप फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। सोमवार को उसके वकील ने सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण की अर्जी डाली है। इसकी जानकारी होने पर पुलिस टीम कचहरी पहुंची थी। लेकिन वहां प्रदीप सिंह नहीं पहुंचा था। मंगलवार उसकी अर्जी पर सुनवाई होनी है। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने मंगलवार को पुलिस मुस्तैद की जा रही है। वहीं उसके राजधानी में होने की आशंका पर देर रात को कुछ स्थानों पर दबिश दी जा रही है। उधर इस मामले की साजिश रचने के आरोपी जौनपुर के पूर्व सांसद व बाहुबली नेता धनंजय सिंह की भी तलाश पुलिस कर रही है। शनिवार को जौनपुर में होने की सूचना पर आधा दर्जन स्थानों पर दबिश दी गई थी। लेकिन पूर्व सांसद हाथ नहीं लगे। प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक मंगलवार को राजेश तोमर का रिमांड मिल जाने के बाद कई और परतें खुल जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed