फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ajij kureshi gives controversial statement on ovasi

'ओवैसी के यूपी आने से बर्बाद हो जाएंगे यहां के मुस्लिम'

Wed, 07 Oct 2015 08:51 AM IST
Updated Wed, 07 Oct 2015 08:51 AM IST
विज्ञापन
ajij kureshi gives controversial statement on ovasi

विज्ञापन

यूपी, उत्तराखंड व मिजोरम के राज्यपाल रह चुके अजीज कुरैशी ने कहा है कि ओवैसी के यूपी आने से यहां के मुस्लिम बर्बाद हो जाएंगे। मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (एमआईएम) भाजपा व संघ का स्पांसर दल है। इसलिए सूबे के मुस्लिम एमआईएम के बहकावे में न आकर धर्म निरपेक्ष ताकतों का साथ दें।

कुरैशी मंगलवार को लखनऊ स्थित वीवीआईपी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को एमआईएम से सावधान रहना चाहिए। ये वही लोग हैं जिन्होंने हैदराबाद की रियासत को बर्बाद किया था। अब इनकी यूपी पर नजर है।

विज्ञापन


धर्म निरपेक्ष ताकतों को कमजोर करने के लिए यह साजिश रची जा रही है। ये लोग सोशल मीडिया के जरिये युवाओं में जहर भर रहे हैं। सांप्रदायिक ताकतों से मिलकर लड़ना होगा। इनका विनाश निश्चित है। उन्होंने दादरी के बिसाहड़ा की घटना के लिए डीएम व एसएसपी को जिम्मेदार ठहराया है। कहा कि वहां का प्रशासन पूरी तरह नाकाम साबित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुलायम-अखिलेश का साथ दें मुसलमान

ajij kureshi gives controversial statement on ovasi

सरकार को प्रशासन के जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई करनी चाहिए। इकलाख के परिवारीजनों को 45 लाख रुपये देने पर उन्होंने मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि अखिलेश ने अपने पिता की परंपराओं को आगे बढ़ाया है।

अजीज कुरैशी ने कहा कि यूपी की जनता खासकर मुस्लिम समाज को भेदभाव को भुलाकर मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव का साथ देना चाहिए। मुलायम का इतिहास बताता है कि उन्होंने मुस्लिम समाज के लिए बहुत कुछ किया है। सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ाई में सभी को इनका साथ देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed