फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ajeet murder case

गिरधारी को दस दिन की रिमांड पर लेने को डाली अर्जी

Fri, 12 Feb 2021 01:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
ajeet murder case
लखनऊ। अजीत हत्याकांड के मुख्य शूटर गिरधारी विश्वकर्मा उर्फ डॉक्टर उर्फ कन्हैया को पुलिस ने 10 दिन की रिमांड पर लेने की तैयारी की है। बृहस्पतिवार को सीजेएम कोर्ट में अर्जी डाली गई। प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड की अर्जी पर शुक्रवार को सुनवाई की जाएगी। पुलिस ने कई बिंदुओं पर पूछताछ व असलहा बरामदगी के लिए रिमांड पर लेने की बात कही है।
विज्ञापन

संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध नीलाब्जा चौधरी के मुताबिक, बृहस्पतिवार सुबह प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड चंद्रशेखर सिंह ने सीजेएम कोर्ट में पुलिस कस्टडी रिमांड की अर्जी डाली है। इस पर कोर्ट ने शुक्रवार का दिन तय किया है। पुलिस ने 11 फरवरी से 10 दिन की रिमांड मांगी है। प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक, मूलरूप से वाराणसी के चोलापुर का रहने वाला गिरधारी वहां से एक लाख रुपये का इनामी था। करीब एक साल पहले वहां से फरार हो गया था। लखनऊ में ठिकाना बनाकर प्रॉपर्टी का काम करने लगा था। गिरधारी ही गत छह जनवरी को गैंगवार में हुई अजीत सिंह की हत्या का मुख्य सूत्रधार है। उससे पूछताछ से कई और राज सामने आ सकेंगे। कोर्ट ने जेल से गिरधारी को पुलिस कस्टडी रिमांड पर सुनवाई के दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मौजूद रहने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

गाड़ी, मोबाइल व असलहा की बरामदगी प्रमुख
पुलिस के मुताबिक, अजीत हत्याकांड के मुख्य सूत्रधार गिरधारी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह तिहाड़ जेल में बंद है जिसको 10 फरवरी को वारंट बी के जरिए लखनऊ लाया गया। इसके बाद सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। आरोपी के कस्टडी रिमांड मिलने से वारदात में प्रयुक्त वाहन, पिस्तौल, मोबाइल की बरामदगी हो सकेगी। वहीं वारदात में किसने धन उपलब्ध कराया। इस वारदात की साजिश रचने में कौन-कौन शामिल हैं। इनके नाम व पते के साथ बैंक खातों की जानकारी भी मिलने की उम्मीद है।इसके अलावा छिपने के ठिकानों को चिह्नित करने, फ्लैट व होटलों में जहां ये ठहरे थे, जानकारी हासिल करने व कैसे और कितने दिनों तक रेकी की गई। इसके बारे में पूछताछ की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य आरोपी ने आजमगढ़ में किया समर्पण
गैंगवार के एक फरार आरोपी बंधन ने आजमगढ़ कोर्ट में पुराने मामले में आत्मसमर्पण कर दिया है। लखनऊ पुलिस गैंगवार के बाद से ही उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस को चकमा देकर उसने बृहस्पतिवार को आजमगढ़ में दर्ज गैंगस्टर के मुकदमे में समर्पण कर दिया है। विभूतिखंड पुलिस उसे भी रिमांड पर लेने की तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed