फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ajay Rai said on Congress getting 11 seats - this is not the final decision, talks continue

सपा-कांग्रेस गठबंधन: कांग्रेस को 11 सीटें मिलने पर बोले अजय राय- ये अंतिम फैसला नहीं, बातचीत जारी

Sat, 27 Jan 2024 03:11 PM IST
रोहित मिश्र अजीत बिसारिया, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अजीत बिसारिया, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 27 Jan 2024 03:11 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने घोषणा की है कि यूपी में कांग्रेस इंडिया गठबंधन के कोटे से 11 सीटें लड़ेगी। इस पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की प्रतिक्रिया आई है। 

विज्ञापन
Ajay Rai said on Congress getting 11 seats - this is not the final decision, talks continue
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव में यूपी में कांग्रेस को 11 सीटें मिलने की बात पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा है कि पार्टी यूपी में कितनी सीटें लड़ेगी इसकी घोषणा कांग्रेस पार्टी ही करेगी, सपा नहीं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने कहा है कि अभी तो सीट बंटवारे पर बातचीत ही चल रही है। वैसे भी सीट शेयरिंग की घोषणा कांग्रेस करेगी। उनके इस बयान से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी को समाजवादी पार्टी के मुखिया की ये घोषणा रास नहीं आ रही। यह सवाल भी उठता है कि क्या बिना कांग्रेस की सहमति के ही अखिलेश ने 11 सीट देने का ऐलान कर दिया है।

विज्ञापन


25 सीटें मांग रही थी कांग्रेस
कांग्रेस और सपा के बीच दिल्ली में 3 दौर की बैठक हुई। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस 25 सीटों पर डिमांड कर रही थी। हालांकि 11 सीटों पर बात फाइनल हो गई है। वर्तमान में कांग्रेस के पास यूपी में रायबरेली की ही एकमात्र लोकसभा सीट है।
विज्ञापन


अखिलेश ने किया था पोस्ट 
शनिवार को अखिलेश यादव ने पोस्ट करते हुए लिखा- कांग्रेस के साथ 11 मजबूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है। ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा। ‘इंडिया’ की टीम और ‘पीडीए’ की रणनीति इतिहास बदल देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed