{"_id":"62b843d442461f31db06f43b","slug":"ajay-makan-talks-to-media-in-lucknow-on-agnipath-yojna","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajay makan: 'वन रैंक वन पेंशन की बात करने वाली मोदी सरकार ने दी बिना रैंक बिना पेंशन वाली अग्निपथ योजना'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajay makan: 'वन रैंक वन पेंशन की बात करने वाली मोदी सरकार ने दी बिना रैंक बिना पेंशन वाली अग्निपथ योजना'
Sun, 26 Jun 2022 05:02 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 26 Jun 2022 05:02 PM IST
सार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं के साथ विश्वासघात है। इस योजना से भारत की सेना घटकर 14 लाख से सिर्फ 6 लाख रह जाएगी।
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने कहा है कि वन रैंक वन पेंशन का वादा करके सत्ता में आने वाली भाजपा ने अग्निपथ योजना शुरू करके अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस योजना में न तो कोई रैंक है और न ही पेंशन। अगर यह योजना 15 साल तक चली तो भारतीय सेना में कुल सैनिकों की संख्या 14 लाख से घटकर 6 लाख से भी कम रह जाएगी।
विज्ञापन
मोदी सरकार ने वन रैंक वन पेंशन का वादा किया था पर 'बिना रैंक बिना पेंशन' का उसका इरादा सामने आ चुका है। अग्निपथ योजना ठेके पर सैनिकों की सेना में भर्ती योजना का नाम है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं के साथ विश्वासघात है।