फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AITA Tennis Championship: Siddhi becomes singles champion Sandhya will face Anirudh in boys singles final

आइटा टेनिस चैंपियनशिप: आशी को हराकर सिद्धि बनीं एकल चैंपियन, बालक एकल फाइनल में अनिरुद्ध से भिड़ेंगे सानिध्य

Thu, 27 Mar 2025 06:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 27 Mar 2025 06:02 PM IST
सार

आइटा टेनिस चैंपियनशिप में आशी को हराकर लखनऊ की सिद्धि एकल चैंपियन बनीं। वहीं बालक एकल फाइनल में सानिध्य की भिड़ंत अनिरुद्ध से होगी। आगे पढ़ें और जानें पूरे मैच का हाल...

विज्ञापन
AITA Tennis Championship: Siddhi becomes singles champion Sandhya will face Anirudh in boys singles final
शॉट लगातीं सिद्धि सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

लखनऊ की खिलाड़ी सिद्धि सिंह ने आदर्श भसीन मेमोरियल अंडर-18 आइटा टेनिस चैंपियनशिप में बालिका एकल खिताब अपने नाम किया। उन्होंने फाइनल में यूपी की आशी शमशेरी को कड़े मुकाबले में 7-6(7-4), 3-6, 7-5 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता के पुरुष एकल फाइनल में शीर्ष वरीय सानिध्य धर द्विवेदी का सामना सातवीं वरीयता प्राप्त अनिरुद्ध कुमार से होगा। अनिरुद्ध पहले ही बालक युगल फाइनल में प्रवेश कर चुके हैं।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में एसडीएस अकादमी की ओर से विजयंत खंड स्टेडियम के टेनिस कोर्ट पर आयोजित टूर्नामेंट में बालिका एकल के फाइनल में उत्तर प्रदेश की सिद्धि सिंह ने उत्तर प्रदेश की ही आशी शमसेरी के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP Weather: यूपी में लू जैसे हालात... मार्च में हो रही मई जैसी गर्मी, दो दिन पछुआ के बाद फिर सिर उठाएगी तपिश

विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धि सिंह ने पहला सेट कड़े संघर्ष के बाद टाईब्रेक में 7-6 (7-4) से जीता

करीब चार घंटे तक चले मैराथन मुकाबले में सिद्धि सिंह ने पहला सेट कड़े संघर्ष के बाद टाईब्रेक में 7-6 (7-4) से जीता। दूसरे सेट में आशी ने रणनीति में बदलाव करते हुए 6-3 से जीत दर्ज की। तीसरे सेट में एक-एक अंक के लिए हुए करीबी संघर्ष में सिद्धि ने उम्दा स्ट्रोक व दमदार फोरहैंड शॉट का सहारा लिया और 7-5 से जीत हासिल की। 



दूसरी ओर बालक एकल के पहले सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय उत्तर प्रदेश के सानिध्य द्विवेदी ने मजबूत सर्विस का नजारा पेश करते हुए नई दिल्ली के हंस आनंद को 6-1, 6-0 से हराया। इसी वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश के सातवीं वरीय अनिरुद्ध कुमार ने करीबी मैच में महाराष्ट्र के आदित्य गायकवाड़ को 6-4, 6-4 से शिकस्त दी। मुकाबले में अनिरुद्ध ने तेज सर्विस और दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए आसान जीत दर्ज की। 

इन जोड़ियों के बीच होगा बालक युगल का फाइनल

प्रतियोगिता में बालक युगल का फाइनल अनुज व अनिरुद्ध और अणर्व व श्रेयांश की जोड़ी के बीच खेला जाएगा। बालक युगल के पहले सेमीफाइनल में अनुज व अनिरुद्ध की जोड़ी ने वैभव व हर्ष को 6-3, 6-1 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में अणर्व व श्रेयांश ने मेहर व कौस्तुभ को 6-1, 7-5 से मात देते हुए फाइनल में प्रवेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed