फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Weather News Heat wave like conditions in UP May-like heat in March relief from westerly winds for two days

UP Weather: यूपी में लू जैसे हालात... मार्च में हो रही मई जैसी गर्मी, दो दिन पछुआ के बाद फिर सिर उठाएगी तपिश

Thu, 27 Mar 2025 05:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 27 Mar 2025 05:42 PM IST
सार

UP Weather Update: यूपी में लू जैसे हालात बन गए हैं। मार्च में मई जैसी गर्मी हो रही है। अगले दो दिन पछुआ हवाओं से राहत के बाद तपिश फिर सिर उठाएगी। कई जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।

विज्ञापन
UP Weather News Heat wave like conditions in UP May-like heat in March relief from westerly winds for two days
गर्मी के तेवर (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में गर्मी ने सितम ढाना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को प्रदेश के दक्षिणी जिलों समेत प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर और बुंदेलखंड के इलाकों में दिन में गर्मी के साथ ही लू जैसे हालात रहे। लोग तल्ख धूप में अनावश्यक निकलने से बचते दिखे। वहीं पछुआ हवाओं ने भी रफ्तार पकड़ी। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दिन में पछुआ की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे दर्ज की गई। इससे पहले बुधवार को कानपुर, झांसी, प्रयागराज, हमीरपुर में इस सीजन और इस साल का सबसे गर्म दिन रहा। इन इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: जेई... एसडीओ और एक्सईएन नहीं कर रहे सुनवाई; अब ऊर्जा मंत्री कराएंगे निदान, बस करना होगा यह काम

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन तपिश से थोड़ी राहत मिलेगी

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि 28 मार्च से पछुआ हवाओं की रफ्तार में और तेजी आएगी। इसके असर से फिलहाल दो से तीन दिन तक तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। साथ ही तात्कालिक तौर पर तपिश से थोड़ी राहत मिलेगी। इसके बाद फिर से गर्मी सिर उठाएगी। अप्रैल का आगाज तपिश भरी धूप और गर्म हवा के थपेड़ों के साथ होगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed