योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट: 2021 रामनवमी तक तैयार हो जाएगा अयोध्या का अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में वर्ष 2018 के दीपोत्सव में फैजाबाद की हवाई पट्टी को विस्तार देकर श्री रामचंद्र एयरपोर्ट बनाने का एलान किया था। इस रामनवमी में राममंदिर निर्माण की आधारशिला रखने की तैयारी के साथ योगी सरकार की कोशिश है कि अगले रामनवमी तक अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय स्तर का यह एयरपोर्ट मुकम्मल हो जाए, ताकि दुनिया भर से श्रद्धालु सीधे रामनगरी में उतर सकें।
मौजूदा स्थिति में एयरपोर्ट बनाने के लिए अभी काफी जमीन की जरूरत है। इस मेगा प्रोजेक्ट के लिए 464 एकड़ में से महज 177 एकड़ एकड़ जमीन ही जुटाई जा सकी है। डीएम अनुज कुमार झा का कहना है कि श्री रामचंद्र एयरपोर्ट के लिए कुल 6 अरब 40 करोड़ 26 लाख 96 हजार 501 रुपये का बजट स्वीकृत किया गया था, जिसमें शुरुआती दौर में ही मार्च में 2 करोड़ रुपए जारी कर दिए गए थे। अनुपूरक बजट में जमीन का अधिग्रहण करने के लिए दूसरी किश्त के रूप में 200 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत होकर मिल चुकी है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर के एयरपोर्ट को लेकर जांच करने आई टीम
एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया के वरिष्ठ अफसरों की चार सदस्यीय टीम ने तीन दिन पहले अयोध्या आकर जमीन अधिग्रहण से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर की उड़ान की संभावनाओं की तलाश की।
टीम में एएआई की वरिष्ठ अफसरों की चार सदस्यीय टीम विनोद पुन्याल महाप्रबंधक (आर्कीटेक्ट), बीवीके पिल्लई महाप्रबंधक (ए.टी.एम), एसके सोनी संयुक्त महाप्रबंधक (आपरेशन्स) आदर्श कुमार संयुक्त महाप्रबंधक (प्लानिंग) की मल्टी डिसिप्लनरी टीम ने वित्त नियंत्रक/प्रभारी अधिकारी (हवाई पट्टी) नागरिक उड्डयन निदेशालय विनय कुमार राय के साथ सर्वेक्षण किया।