फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Air India's Dubai flight suffers technical snag, flight cancelled

Lucknow News: एअर इंडिया की दुबई की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, उड़ान रद्द

Thu, 17 Jul 2025 01:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Air India's Dubai flight suffers technical snag, flight cancelled
लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार को लखनऊ से दुबई जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने की वजह से उड़ान को अंतिम समय में रद्द किया गया। फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों में आक्रोश दिखा।
विज्ञापन

लखनऊ से सुबह 8:45 बजे उड़ान भरकर 11:35 बजे दुबई पहुंचने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (आईएक्स 193) की बोर्डिंग हो चुकी थी। 160 यात्री बैठ चुके थे। विमान का इंजन भी स्टार्ट होने के साथ उड़ान भरने के लिए तैयार था। तभी पायलट को विमान में तकनीकी गड़बड़ी की आशंका हुई। पायलट ने विमान को उड़ान भरने में अनफिट बताकर टेकऑफ करने से इनकार कर दिया। खामी दूर करने के लिए इंजीनियरों की टीम लगाई गई। काफी मशक्कत के बाद भी तकनीकी दिक्कत दूर नहीं हो सकी। अंत में उड़ान रद्द करने की घोषणा हुई। नाराज यात्रियों को एअर इंडिया प्रबंधन ने किसी तरह मनाया। सूत्रों के मुताबिक कुछ यात्रियों को होटल में ठहराया गया है और उन्हें दूसरे विमान से दुबई भेजने का भरोसा दिया गया है। कुछ यात्रियों का किराया भी वापस किया गया है। सूत्रों का कहना है कि यदि पायलट को तकनीकी गड़बड़ी की भनक नहीं लगती तो बड़ा हादसा हो सकता था। शाम तक इंजीनियरों की टीम विमान की खामी दूर करने में लगी रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed