फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Air become more polluted in Lucknow

लखनऊ की हवा दिल्ली, नोएडा से ज्यादा जहरीली, वायु प्रदूषण में देश में मिला ये स्थान

Thu, 29 Oct 2020 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Thu, 29 Oct 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Air become more polluted in Lucknow
लखनऊ की हवा दिल्ली और नोएडा से भी ज्यादा प्रदूषित हो चुकी है। बुधवार को यह 326 के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के साथ लाल निशान पर पहुंच गई। हालांकि, इसके बावजूद यूपीपीसीबी से लेकर एलडीए तक के अधिकारी मौके पर जाकर कार्रवाई करते नहीं दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) के रिकॉर्ड मुताबिक 297 के एक्यूआई के साथ दिल्ली की हवा बुधवार को खराब श्रेणी में रही। हालांकि, लखनऊ की हवा बहुत खराब बनी हुई है। लगातार चार दिन से राजधानी में ऐसे हालात बने हैं। गाजियाबाद, कानपुर तक में यहां से कम वायु प्रदूषण मिल रहा है।
विज्ञापन


हो रहा छिड़काव
नगर निगम के पर्यावरण अभियंता पंकज भूषण ने बताया कि लगातार पानी का छिड़काव किया जा रहा है। बुधवार को तालकटोरा, लालबाग, खुर्रमनगर और गोमती नगर में पानी का छिड़काव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कहां, कैसे हैं हालात

 शहर          एक्यूआई
चरखी दादरी    386
यमुनानगर       345
धौरेरा             333
भिवाड़ी           332
बुलंदशहर       329
फतेहाबाद      328
लखनऊ         326
गाजियाबाद     317
नोएडा            301
दिल्ली            297
कानपुर          282

जिन छह शहरों में लखनऊ से अधिक एक्यूआई मिला है, वहां एक ही लोकेशन पर प्रदूषण की निगरानी की जा रही है। लखनऊ में चार लोकेशन पर निगरानी होती है। इसका औसत पूरे शहर का एक्यूआई माना जाता है। तालकटोरा और लालबाग में इन शहरों से अधिक तक एक्यूआई मिल रहा है।

जल निगम की लापरवाही बढ़ा रही लालबाग में प्रदूषण

जल निगम की लापरवाही से लालबाग में धूल और मिट्टी वायु प्रदूूषण बढ़ा रही है। धूल न उड़े, इसके लिए जल निगम ठेकेदार को पानी का छिड़काव कार्य स्थल पर करना होता है, पर उसमें लापरवाही की जा रही है। जल निगम सीवर लाइन बिछाने के लिए लालबाग और कैसरबाग में खोदाई कर रहा है।

प्रेस क्लब के पीछे, कैपर रोड, परिवर्तन चौक के पास चल रहे काम से खूब धूल उड़ रही हैं। वहीं, इस क्षेत्र में कई जगह सड़क नहीं बन पाई है। ऐसे में ट्रैफिक चलने पर धूल का गुबार उड़ता रहता है। बावजूद इसके जल निगम के ठेेकेदार और इंजीनियर लापरवाही कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed