{"_id":"010d01b46287352e3c43251d068cfa0d","slug":"aimim-fighting-in-up-panchayat-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव में अपनी ताकत परख रही ओवैसी की पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव में अपनी ताकत परख रही ओवैसी की पार्टी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 10 Oct 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने जिला पंचायत सदस्य के लिए लखनऊ समेत दो दर्जन जिलों में प्रत्याशी उतारे हैं।
विज्ञापन
हालांकि एआईएमआईएम चुनिंदा सीटों पर ही चुनाव लड़ रही है लेकिन उसकी मौजूदगी पूरब से पश्चिम तक है।
असुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम ने शुक्रवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की।
पहली सूची में 50 नाम थे जबकि दूसरी सूची में 16 प्रत्याशी शामिल हैं।
एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के मुताबिक जिन जिलों में उम्मीदवार उतारे गए हैं उनमें लखनऊ, फैजाबाद, सुल्तानपुर, बलरामपुर, गोंडा, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, जौनपुर, सिद्धार्थनगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, मुरादाबाद, रामपुर, हापुड़, शामली, गाजियाबाद, अलीगढ़, अमरोहा, बुलंदशहर, संत कबीरनगर, फतेहपुर और बस्ती आदि शामिल हैं।