फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Aim to restore the golden history of Lucknow Sports College: Deependra Yadav

लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज का सुनहरा इतिहास लौटाने का लक्ष्य : दीपेंद्र यादव

Fri, 22 May 2026 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Aim to restore the golden history of Lucknow Sports College: Deependra Yadav

विज्ञापन
लखनऊ। बुधवार देर शाम पीसीएस अधिकारी दीपेंद्र कुमार यादव ने लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रिंसिपल पद ग्रहण कर लिया। 16 साल के बाद यह पहला मौका है कि लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रिसिंपल के पद पर बैठने वाले अधिकारी के पास को कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं है। ऐसे में दीपेंद्र यादव पर कॉलेज की बदहाल व्यवस्था को पटरी पर लाने की बड़ी चुनौती होगी।

अमर उजाला ने कॉलेज में बीते दिनों प्रिंसिपल पद के नाम पर कामचलाऊ व्यवस्था को लेकर खबर प्रकाशित की थी। इस खबर का शासन स्तर पर संज्ञान लिया गया और दीपेंद्र यादव को इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया। अमर उजाला से बातचीत में नए प्रिंसिपल ने कहा कि प्रदेश के पहले स्पोर्ट्स कॉलेज का इतिहास सुनहरा रहा है।
विज्ञापन


यहां रहकर कई खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। मेरा लक्ष्य कॉलेज के सुनहरे दिनों की वापसी करना है। दीपेंद्र यादव ने कहा कि कॉलेज में जुलाई से होने वाले नए खेल सत्र की तैयारियां शुरू हो गई हैं। चयन प्रक्रिया 15 मई से शुरू होकर छह जून तक चलेगी। इसके बाद मेडिकल और काउंसिलिंग के बाद जुलाई के प्रथम सप्ताह तक नए छात्रों को कॉलेज में प्रवेश दिया जाएगा। इस दौरान यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि नए सत्र में सभी छात्रों को निर्माणाधीन हॉस्टल में शिफ्ट कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed