{"_id":"64aef1df1bc4081dc90b0ad4","slug":"aiims-submitted-confidential-report-the-direction-of-investigation-will-be-decided-today-raebareli-news-c-101-1-slko1033-808-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एम्स ने सौंपी गोपनीय रिपोर्ट, आज तय होगा जांच का रुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एम्स ने सौंपी गोपनीय रिपोर्ट, आज तय होगा जांच का रुख
Thu, 13 Jul 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। सत्यम हॉस्पिटल में गलत इलाज से नवजात राघव का हाथ सड़ने और उसके बाद मौत के मामले में एम्स ने बुधवार को अपनी गोपनीय रिपोर्ट सीएमओ सौंप दी है। उम्मीद है कि बृहस्पतिवार को जांच कमेटी के सामने एम्स की रिपोर्ट के लिफाफे को खोला जाएगा। इस रिपोर्ट के जांच में शामिल होने के बाद पड़ताल का रुख तय हो सकता है, क्योंकि बच्चे का एम्स में इलाज हुआ है। सभी जांचों के साथ ही इलाज के दौरान यहीं मौत भी हुई है।
लालगंज क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी सुरेंद्र कुमार शर्मा के दो माह के बेटे राघव का इलाज इंदिरा नगर स्थित सत्यम हॉस्पिटल में हुआ था। आरोप है कि वीगो लगाने में बरती गई लापरवाही के कारण नवजात का बायां हाथ सड़ गया था। बच्चे को गंभीर हालत में एम्स में भर्ती कराया गया था। बीती आठ जुलाई की रात इलाज के दौरान नवजात की मौत हो गई थी। मौत से पहले सात जुलाई को ऑपरेशन करके बच्चे का हाथ काटा गया था।
डीएम से हुई शिकायत के बाद एसीएमओ डॉ. अरविंद कुमार के नेतृत्व में टीम मामले की जांच कर रही है। अब तक सत्यम हॉस्पिटल के संचालक डॉ. केएस सिंह, उनके बेटे डॉ. आशुतोष सिंह, जिला अस्पताल के सर्जन डॉ. जेके लाल, बच्चे की मां अंजू देवी, स्टाफ अनामिका, लवकुश, प्रीती गुप्ता, अरविंद और वंदना, स्टाफ नर्स आरुषि, एमके शर्मा, राज नर्सिंगहोम के चिकित्सक डॉ. आरबी वर्मा के बयान दर्ज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
बच्चे का इलाज एम्स में भी हुआ है। इसी कारण एम्स से मौत के कारण सहित अन्य मामलों के संबंध में रिपोर्ट मांगी गई थी। बुधवार को एम्स की गोपनीय रिपोर्ट सीएमओ को उपलब्ध कराई गई है। बंद लिफाफे को बृहस्पतिवार को जांच कमेटी के सामने खोला जाएगा। सूत्रों का कहना है कि एम्स की रिपोर्ट के आधार पर ही मामले की जांच आगे बढ़ेगी, इसलिए एम्स की गोपनीय रिपोर्ट इस मसले में सबसे अधिक मायने रखती है।