फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AI based app will improve heart health: Dr. Sudhir

एआई आधारित एप से सुधरेगी दिल के सेहत : डाॅ. सुधीर

Sat, 13 Sep 2025 02:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
AI based app will improve heart health: Dr. Sudhir
डाॅ. सुधीर को स्मृति चिह्न देते प्रो. सीएम सिंह व डॉ. एनके अरोड़ा।
लखनऊ। भारत जैसे विकासशील देश में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) की सहायता से दिल की बीमारियों से होने वाली माैतों पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है। एंजियोप्लास्टी या फिर बाईपास सर्जरी के बाद हार्ट रिहैबिलिटेशन (दिल का पुनर्वास) के लिए कोई उपाय नहीं किया जाता है। एआई इसमें उपयोगी हो सकता है। यूनाइटेड किंगडम के डाॅ. सुधीर राठौर ने शुक्रवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के पांचवें रिसर्च शोकेस में यह जानकारी दी।
विज्ञापन

डाॅ. सुधीर राठौर ने कहा कि एआई से हृदय रोगों की जांच और उपचार की दिशा बदल रही है। स्वस्थ दिखने वाले लोगों में भी एआई की मदद से बीमारी का पता लगाया जा सकता है। जोखिम के मामलों में समय रहते बचाव और उपचार के उपाय किए जा सकते हैं। भारत जैसे विकासशील देश में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हो रही हैं, लेकिन अब भी हृदय रोग विशेषज्ञों की काफी कमी है। एआई की सहायता से इस कमी को पाटा जा सकता है। इसकी सहायता से व्यापक स्तर पर स्क्रीनिंग करके दिल की बीमारियों से होने वाली माैतों की संख्या कम की जा सकती है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि द इंक्लेन ट्रस्ट इंटरनेशनल के कार्यकारी निदेशक डॉ. एनके अरोड़ा ने कहा कि अनुसंधान विकल्प नहीं, बल्कि आधुनिक चिकित्सा की जरूरत है। संस्थान के निदेशक डाॅ. सीएम सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में लगातार नए शोध की जरूरत होती है। इस माैके पर संकाय और विद्यार्थियों ने शोधपत्र और पोस्टर प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री करेंगे न्यूरो साइंस सेंटर का लोकार्पण
डाॅ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान का शनिवार को पांचवां स्थापना दिवस है। इस माैके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ न्यूरो साइंस सेंटर का शुभारंभ करेंगे। गामा नाइफ का भी शिलान्यास होगा।

संस्थान के प्रवक्ता प्रो. भुवन चंद्र तिवारी ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री के साथ ही उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल और चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेना शर्मा माैजूद रहेंगे। न्यूरो साइंस सेंटर में करीब 200 बेड हैं। इनमें 100 बेड न्यूरोलाॅजी और 100 न्यूरोसर्जरी के हैं। इसी तरह गामा नाइफ के माध्यम से सिर के छोटे ट्यूमर का बिना सर्जरी इलाज किया जाएगा। इसके लिए 35 करोड़ रुपये की मशीन खरीदी गई है। अब इसे स्थापित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed