ये किसने कहा मोदी को झूठ का पुलिंदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष खुर्शीद अहमद
कहा कि मोदी झूठ का पुलिंदा हैं। गुजरात विकास के दावे पूरी तरह झूठे हैं। वहां जो विकास हुआ है, वे जनता व उद्योगपतियों की देन है।
मूलत:
गुजरात खुर्शीद अहमद सोमवार को राजधानी आए थे। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय
पर उन्होंने कहा, गुजरात में किसानों को बिजली नहीं मिल पा रही है।
विद्युत
कनेक्शन के लिए 5.64 लाख अर्जियां लंबित पड़ी हैं। गुजरात में बिजली का
5496 मेगावाट उत्पादन होता है। इसमें सरकारी उत्पादन काफी कम है। शिक्षा व
स्वास्थ्य के मसले पर भी गुजरात पिछड़ रहा है।
नरेंद्र
मोदी ने सद्भावना उपवास रखा था। इसके बाद पैकेज देने की घोषणा की थी लेकिन
यह आज तक नहीं मिला। गुजरात में मजदूर व कर्मचारी दोनों परेशान हैं।
उन्होंने कहा, ऐसे झूठे मोदी को देश की जनता कभी पीएम नहीं बनाएगी। उप्र के मसले पर खुर्शीद ने कहा, सपा से अल्पसंख्यक समुदाय का मोह भंग हो गया है।