फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ahmad hasab calls 108 but phone is not recieves

स्वास्थ्य मंत्री 108 पर कॉल करते रहे, नहीं उठा फोन

Mon, 14 Sep 2015 11:41 AM IST
Updated Mon, 14 Sep 2015 11:41 AM IST
विज्ञापन
ahmad hasab calls 108 but phone is not recieves

विज्ञापन

यूपी के स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन शनिवार रात अपने अर्दली के बीमार होने पर 108 नंबर पर फोन करते रहे, लेकिन फोन ही नहीं उठा। उनके पीए ने कई बार ट्राई किया फिर भी कॉल रिसीव नहीं हुई।

आखिरकार सिविल से एंबुलेंस बुलाकर अर्दली को अस्पताल भेजा। जहां उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया। यह वही 108 सेवा है, जिसकी तारीफें करते स्वास्थ्य मंत्री नहीं थकते।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री के आवास पर तैनात अर्दली अब्दुल कलाम (48) को तेज बुखार के साथ चक्कर आने लगा। अब्दुल कलाम के मुताबिक रात साढ़े दस बजे स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन एंबुलेंस बुलाने के लिए 108 नंबर पर फोन करने लगे। उन्होंने दो बार फोन किया। पर फोन नहीं उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके पीए ने भी कई बार फोन किया लेकिन बात नहीं बन सकी। इसके बाद मामले की जानकारी सिविल अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई तो अस्पताल की एंबुलेंस मंत्री आवास पहुंची और उसे सिविल अस्पताल लेकर आई और आईसीयू में भर्ती कराया गया।

मामला गंभीर, करेंगे जवाब तलब

ahmad hasab calls 108 but phone is not recieves

सीएमओ डॉ. एसएनएस यादव का कहना है कि ये गंभीर मामला है। 108 सेवा से जवाब तलब किया जाएगा। वहीं 108 सेवा जीवीके ईएमआरआई के स्टेट हेड संजय खोसला ने बताया कि इस संबंध में मंत्री से बात हुई। घटना सही है। मामले की जांच कराई जा रही है। जिसकी गलती पाई जाएगी उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

अहमद हसन ने बताया कि मेरे अर्दली की तबीयत खराब होने पर मैंने स्टाफ से 108 एंबुलेंस को फोन करने के लिए कहा था। फोन जब मिलाया गया तो वह लगातार व्यस्त जा रहा था।

जब 108 एंबुलेंस का फोन नहीं मिला तब हमने सिविल अस्पताल से एंबुलेंस मंगाकर अर्दली को वहां भर्ती कराया। मैंने 108 एंबुलेंस के संचालकों से जवाब-तलब किया है। साथ ही कॉल सेंटर की क्षमता बढ़ाने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed