फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ahilyabai awakens awareness in society: Aparna

अहिल्याबाई ने जगाई समाज में अलख: अपर्णा

Tue, 20 May 2025 02:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Ahilyabai awakens awareness in society: Aparna
लखनऊ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से सोमवार को लखनऊ विश्वविद्यालय में अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी वर्ष का समापन समारोह आयोजित हुआ। एपी सेन सभागार में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कहा, माता अहिल्याबाई ने नारी शिक्षा और अधिकारों के लिए पूरे समाज में अलख जगाने का काम किया।
विज्ञापन




यह भी कहा कि शिक्षा मनुष्तर की ओर ले जाती है। इससे वह आत्मनिर्भर बनने के राष्ट्र निर्माण के भाव को आगे बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि एबीवीपी की संगठनात्मक नींव रखी गई तो तीन सबसे बड़े मुद्दे रखे गए। इनमें नारी शिक्षा, नारी उत्थान और नारी सशक्तीकरण शामिल था। इसके जीवंत उदाहरण के रूप में महारानी पुण्य श्लोका अहिल्याबाई होल्कर को याद करते हैं।
विज्ञापन


एबीवीपी की महानगर अध्यक्ष डॉ. भुवनेश्वरी भारद्वाज ने कहा कि युवाओं को अहिल्याबाई के जीवन से प्ररेणा लेनी चाहिए। मुख्य वक्ता क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही ने कहा, अहिल्याबाई का सबसे बड़ा योगदान धार्मिक कार्यों और परोपकार में था। उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर, सोमनाथ मंदिर और विष्णुपद समेत कई मंदिरों का निर्माण और जीर्णोद्धार कराया। उनकी याद में मंदिरों और घाटों का निर्माण किया जाता है और उन्हें लोकमाता के रूप में याद किया जाता है। विशिष्ट अतिथि समाज सेवी निमेष मिश्रा, अवध प्रांत अध्यक्षा प्रो. नीतू सिंह, प्रांत मंत्री पुष्पेंद्र बाजपेई, मंत्री अंकित शुक्ल, प्रांत उपाध्यक्ष प्रो. मंजुला उपाध्याय समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed