फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Agriculture minister Surya Pratap Shahi press conference in Lucknow.

कृषि मंत्री ने बताया, योगी सरकार ने पिछले चार साल में खरीदा 66 हजार 557 करोड़ रुपये का धान और गेहूं

Wed, 17 Mar 2021 05:18 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 17 Mar 2021 05:18 PM IST
विज्ञापन
Agriculture minister Surya Pratap Shahi press conference in Lucknow.
यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के चार साल पूरे हो चुके हैं। अब प्रदेश के मंत्री विभागवार अपने कार्यों का लेखाजोखा जनता के सामने रख रहे हैं। बुधवार को प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मीडिया को संबोधित करते हुए किसानों के हित में किए गए योगी सरकार के कामकाज का हिसाब दिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों को समर्पित सरकार है। 2017 में जब सरकार बनी तो पहली ही कैबिनेट बैठक में लघु व सीमांत किसानों का कर्ज माफ किया गया। बीते चार वर्षों में हमने 66 हजार 557 करोड़ रुपये के धान और गेहूं की खरीदारी किसानों से की। सरकार ने कुल 162 लाख 71 हजार मीट्रिक टन खरीदारी एमएसपी पर की। जो कि बीते 70 सालों का एक रिकॉर्ड है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अब तक 27332 करोड़ की धनराशि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से किसानों के खाते में भेजी गई है। यह पहली बार है जब दलहन और तिलहन की खरीदारी प्रदेश सरकार ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूपी गेहूं उत्पादन में पहले और धान उत्पादन में दूसरे स्थान पर है। इसके साथ ही आलू, गन्ना और दूध के उत्पादन में बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने सपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पिछली सरकार ने यूरिया पर पांच प्रतिशत टैक्स लगाया था। हमारी सरकार ने इस टैक्स को हटाया।


योगी सरकार ने किसानों पर कभी लाठी नहीं चलने दी। हम उन्हें अन्नदाता से ऊर्जादाता बनाने पर भी काम कर रहे हैं। हमनें जापान और इजरायल के साथ एक्सीलेंस सेंटर शुरू किए। सपा शासनकाल में 10,151 सोलर पम्प लगे थे। योगी सरकार ने 21,416 सोलर पम्प लगाए हैं। हमने अपने कार्यकाल में किसानों को हमेशा प्राथमिकता में रखा और अभी एक साल बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed