फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Agra Lucknow Expressway e challan if drive less than three hours

यूपी: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे 3 घंटे से कम समय में नापा तो कटेगा चालान

Mon, 01 Jul 2019 05:49 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Abhishek Singh Updated Mon, 01 Jul 2019 05:49 AM IST
विज्ञापन
Agra Lucknow Expressway e challan if drive less than three hours
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे - फोटो : अमर उजाला

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे तीन घंटे से कम समय में नापने पर ई-चालान काटा जाएगा। एक्सप्रेस-वे पर बढ़ रहे हादसों के मद्देनजर उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे डवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) ने इस फैसले को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। इसके लिए एक्सप्रेसवे के दोनों किनारों पर वाहनों की गति सीमा मापने के लिए अत्याधुनिक उपकरण लगाए गए हैं।

विज्ञापन


यूपीडा ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर वाहन चालकों के गति सीमा का उल्लंघन करने पर ई-चालान की कार्यवाही प्रारंभ की है। यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर टोल प्लाजा आगरा (किमी 21) और लखनऊ (किमी 290) पर आधुनिक उपकरण स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन


इन आधुनिक उपकरणों से लिए गए डाटा की रिपोर्ट ई-मेल के माध्यम से लखनऊ और आगरा के पुलिस अधीक्षक यातायात के कार्यालय में भेजकर ई-चालान जारी किए जा रहे हैं। यूपीडा ने आगरा और लखनऊ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को इस बाबत अनुरोध पत्र पहले ही भेजा था। अभी तक 25 ई-चालान काटे जा चुके हैं। जुर्माने की राशि ऑनलाइन भी जमा की जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed