फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Agra express way to be used for fighter plane landing.

आगरा एक्सप्रेस-वे पर भी उतरेंगे फाइटर प्लेन!

Thu, 21 May 2015 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 21 May 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
Agra express way to be used for fighter plane landing.

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर फाइटर प्लेन उतारने के लिए चार जगहें चिन्हित कर ली गई हैं। इस बाबत उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वेज इंडस्ट्रियल डवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) और एयरफोर्स के अफसरों के बीच विचार-विमर्श भी हो चुका है।

विज्ञापन


अगर यूपीडा की बताई इन जगहों को एयरफोर्स ने फाइनल कर दिया तो यहां न सिर्फ सिमटने वाले डिवाइडर लगाए जाएंगे, बल्कि विमानों की पार्किंग की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेस-वे पर बृहस्पतिवार की सुबह फाइटर प्लेन के सफलतापूर्वक उतरने के बाद आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भी यह सुविधा देने की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों इस बारे में वायुसेना के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलकर बात भी की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया था कि जहां विमान उतारे जाएं, वहां पार्किंग की सुविधा भी होनी चाहिए।

फाइटर प्लेन लैंडिंग के लिए होनी चाहिए ये सुविधाएं

Agra express way to be used for fighter plane landing.

हाल ही में यूपीडा ने वायुसेना के अधिकारियों को फीरोजाबाद से कन्नौज और कन्नौज से लखनऊ के बीच चार ऐसे स्थान चिन्हित करके बता दिए हैं, जहां पार्किंग की सुविधा दी जा सकती है।

इन स्थानों पर ही रेस्टोरेंट, पेट्रोल पंप और वाशरूम आदि सुविधाएं देने की भी यूपीडा की योजना है। यहां बता दें कि फाइटर प्लेन उन्हीं जगहों पर उतारे जाते हैं, जहां पेड़, ओवरहेड लाइनें या होर्डिंग्स वगैरह न हों।

यूपीडा के सीईओ नवनीत सहगल ने बताया कि हमनें चारों जगहों के प्रस्ताव एयरफोर्स को दे दिए हैं। उनकी ओर से जैसे ही जवाब मिल जाएगा, चारों जगहों को एयरफोर्स के मानकों के अनुसार विकसित करने का काम शुरू कर देंगे।

विमान उतारने के लिए सिमटने वाले डिवाइडर समेत अन्य मानकों के पालन में कोई अतिरिक्त आर्थिक भार यूपीडा पर नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed