{"_id":"678bed49bc4c0e544d0ba9a7","slug":"agniveer-races-to-become-office-assistant-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1041114-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट बनने के लिए लगाई दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट बनने के लिए लगाई दौड़
विज्ञापन
लखनऊ। छावनी के आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) स्टेडियम में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली में शनिवार को 196 अभ्यर्थियों ने दमखम दिखाया। अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट बनने के लिए युवाओं ने दौड़ लगाने के साथ लंबी व ऊंची कूद में ताकत का परिचय दिया। भर्ती रैली का रविवार को अंतिम दिन है।
मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि 13 जिलों औरैया, चित्रकूट, कन्नौज, बांदा, महोबा, हमीरपुर, बाराबंकी, गोण्डा, कानपुर देहात, उन्नाव, कानपुर नगर, फतेहपुर और लखनऊ की सभी तहसीलों के अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट श्रेणी की भर्ती रैली आयोजित की गई। कुल 247 अभ्यर्थियों को बुलाया गया, जिनमें से 196 ने हिस्सा लिया। रविवार को अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं व 10वीं पास) श्रेणी के लिए भर्ती रैली होगी।
रैली के बाद होगा मेडिकल टेस्ट
रविवार को अंतिम दिन की भर्ती रैली के बाद सभी श्रेणियों में पास होने वाले अभ्यर्थियों का मेडिकल टेस्ट करवाया जाएगा। इसमें बेस अस्पताल में शेड्यूल के मुताबिक अभ्यर्थियों को बुलाकर उनकी आंख, हड्डियों आदि की जांच कराई जाएगी।