{"_id":"6a7a3ddf20f405f79c0b2cba","slug":"agent-falls-into-canal-after-hitting-a-stone-drowns-to-death-lucknow-news-c-13-lko1070-1869542-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पत्थर से टकराकर नहर में गिरा अभिकर्ता, डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पत्थर से टकराकर नहर में गिरा अभिकर्ता, डूबकर मौत
विज्ञापन
आलमबाग। डीआरएम कार्यालय के पास सोमवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से बचने के प्रयास में युवक की बाइक अनियंत्रित होकर पत्थर से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक रवि कुशवाहा (49) की नहर में गिरकर डूबने से मौत हो गई जबकि उनकी नौ वर्षीय बेटी वर्षिता बाल-बाल बच गई। आरोप है कि मौके पर पहुंची मानकनगर और कृष्णानगर थाने की पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई।
हादसा सोमवार सुबह जब रवि अपनी बेटी वर्षिता को स्कूल से लेकर घर लौट रहे थे। वह डीआरएम पुलिया के पास पहुंचे तभी सामने से आ रहे वाहन से बचने के प्रयास में हड़बड़ा गए। अनियंत्रित होने के कारण बाइक की रफ्तार बढ़ गई और पुल के पास पड़े पत्थर से टकरा गई।
टक्कर से रवि उछलकर नहर में जा गिरे और बेटी छिटककर पुल पर ही गिर पड़ी। कृष्णानगर स्थित कन्नौसी के खुशी विहार कॉलोनी निवासी एलआईसी एजेंट रवि कुमार कुशवाहा पत्नी सुनीता, बेटे अनिकेत और बेटी वर्षिता के साथ रहते थे।