फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   after two years of love fraud boy say no to marriage girl swallow poision

दो साल तक देता रहा झांसा फिर किया शादी से इन्कार, प्रेमिका ने खाया जहर

Sat, 09 Feb 2019 07:31 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 09 Feb 2019 07:31 PM IST
विज्ञापन
after two years of love fraud boy say no to marriage girl swallow poision
poision

पूराकलंदर थाना क्षेत्र के रानी बाजार इलाके के एक गांव में किशोरी ने प्रेमी द्वारा शादी से इन्कार करने पर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवारीजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे। जहां किशोरी ने आरोपी युवक पर शादी का झांसा देकर दो साल से यौन शोषण का आरोप लगाया है। पूराकलंदर पुलिस ने किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार थाना क्षेत्र के रानी बाजार इलाके के एक गांव की रहने वाली किशोरी तीन साल पूर्व से अपनी मां के साथ सहादतगंज गंज स्थित एक मकान में किराए पर रह रही थी। वहीं पर मकान मालिक के 22 वर्षीय बेटे सूरज से प्रेम हो गया। किशोरी का आरोप है कि कुछ दिनों बाद मकान मालिक के बेटे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए। आरोप है कि युवक शादी का झांसा देकर पिछले 2 साल से किशोरी का यौन शोषण करता रहा। शादी की बात पर कुछ दिनों बाद शादी करने का बहाना करता रहा। दो साल से चल रहे प्रेम संबंध की जानकारी जब किशोरी के मां को हुई तो किराए का मकान छोड़कर गांव चली आई। फिर भी युवक से मोबाइल फोन पर वार्ता होती रही।
विज्ञापन


बीते सप्ताह जब किशोरी ने आरोपी युवक के समक्ष शादी करने का प्रस्ताव रखा तो युवक ने सिरे से खारिज कर दिया। दोबारा शादी के मसले पर जुबान न खोलने के लिए धमकाया भी। किशोरी ने युवक द्वारा शादी से इन्कार करने पर शुक्रवार रात जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। घटना की जानकारी जब परिवारजनों को हुई तो शनिवार सुबह किशोरी को लेकर गंभीरावस्था में थाने पहुंचे और तहरीर दी। आनन-फानन में पुलिस ने किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक बताई गई। थाना प्रभारी नीतीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिली है कि किशोरी को गंभीरावस्था में जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed