फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   After resigning post soldier Indian Army he became fraudster cheated more than 23 youths crores rupees

UP: सेना में भर्ती कराने के नाम पर करोड़ो ठगने वाले सरगना को एसटीएफ ने दबोचा, रिकवरी रकम देकर दिया था इस्तीफा

Fri, 09 May 2025 03:36 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 09 May 2025 03:36 PM IST
सार

यूपी एसटीएफ ने सेना में भर्ती कराने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। उसने 23 युवाओं से करोड़ों की ठगी की थी।

विज्ञापन
After resigning post soldier Indian Army he became fraudster cheated more than 23 youths crores rupees
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जाली दस्तावेज बनाकर सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह के सरगना रविकांत यादव को एसटीएफ ने  विभूतिखंड से गिरफ्तार किया है। मूल रूप से चंदौली के धानापुर स्थित ग्राम रायपुर बभनियांव निवासी रविकांत 10वीं पास है। आरोपी ने 23 से अधिक युवाओं से करोड़ों रुपये ठगे हैं।

विज्ञापन


एसटीएफ में एएसपी विशाल विक्रम सिंह के मुताबिक फतेहगढ़ निवासी शेर सिंह ने थाना मऊ दरवाजा जनपद फर्रूखाबाद में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविकांत ने खुद को भारतीय सेना में कर्नल बताया था। इसके अलावा फतेहगढ़ के ही रहने वाले ध्रुव कुमार राजपूत ने वर्ष 2023 में नर्सिंग व अग्निवीर के पद पर सेना में भर्ती कराने के नाम पर फर्जी जॉइनिंग लेटर दिया था। इसके एवज में आरोपियों ने शेर सिंह के बेटे और उनके जानने वाले 22 युवकों से 1.12 करोड़ रुपये लिए थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- Parking Fee: घर में नहीं है पार्किंग की जगह तो बाहर खड़ा कर सकेंगे वाहन, देना होगा मामूली शुल्क
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वर्ष 2018 में हाईस्कूल पास कर भारतीय सेना में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। 2021 में छुट्टी लेकर घर आया था। गांव के लोगों को बताया कि वह सेना में कर्नल है और भर्ती करा सकता है। उसने चार युवकों से 20 लाख रुपये लेकर जाली जॉइनिंग लेटर देकर ठगी की। पीड़ितों ने चंदौली के धानापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चंदौली पुलिस ने रविकांत को जेल भेज दिया था। रविकांत वाराणसी जेल में बंद था। आरोपी के खिलाफ मध्य प्रदेश में भी एक केस दर्ज था।

ये भी पढ़े- UP: विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने सीएम योगी से की मुलाकात, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

सेना को रिकवरी रकम देकर दे दिया था इस्तीफा
दोनों मुकदमों में जमानत होने के बाद उसने दिसंबर 2022 में सेना को रिकवरी के 11.85 लाख रुपये देकर त्यागपत्र दे दिया था। वर्ष 2023 में उसके दोस्त सेना में सूबेदार ध्रुव ने फर्रूखाबाद निवासी शेर सिंह व अन्य युवकों से मिलवाया। इसके बाद सेना के नर्सिंग विभाग में 11 लाख व अग्निवीर में 5 लाख में भर्ती कराने की बात हुई थी। फर्जीवाड़े की जानकारी होने पर शेर सिंह ने केस दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed