फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   After Mohan Hotel, 27 hotels are on target

Lucknow News: मोहन होटल के बाद 27 होटल निशाने पर

Thu, 22 May 2025 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 22 May 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
After Mohan Hotel, 27 hotels are on target
लखनऊ। मोहन होटल में आग की घटना के बाद चारबाग और उसके आसपास इलाके के 27 होटल भी निशाने पर आ गए हैं। ये वे होटल हैं, जिनको हजरतगंज इलाके के लेवाना होटल अग्निकांड के बाद साल 2022 में अवैध निर्माण को लेकर नोटिस जारी किए गए थे। उनकी फाइलें दबा दी गई थीं। रिपोर्ट आने के बाद एलडीए इनको सील और ध्वस्त करने की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन


एलडीए के जोनल अधिकारी विपिन कुमार शिवहरे ने बताया कि मोहान होटल के अवैध निर्माण को सील किया जा चुका है। उस इलाके में जो अन्य अवैध होटल हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। जानकारी मेंं आया है कि साल 2022 में चारबाग, लालबाग, विधानसभा मार्ग और लालकुआं इलाके के अवैध होटलों को भी नोटिस जारी किए गए थे।
विज्ञापन


उन पर उस समय क्या कार्रवाई हुई थी और अब आगे क्या कार्रवाई लंबित है, उसका पता करने के लिए संबंधित इंजीनियरोंं से फाइलें मांगी गई हैं। उनको निर्देश दिए गए हैं कि वह दो दिन के अंदर ऐसे होटलों के बारे में पूरी रिपोर्ट दें, ताकि कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




संकरी गलियों में बने होटल, आग लगे तो भागना मुश्किल

चारबाग, नाका व लाटूश रोड अमीनाबाद व आसपास इलाके में ज्यादातर होटल ऐसी संकरी गलियों में बने हैं, जहां पर आग लग जाए तो लोग भाग भी नहींं सकते। करीब सात साल पहले चारबाग के दो होटलों में आग लग गई थी। जिसमें दो जानें भी गई थीं। जांच हुई तो इन होटलों का निर्माण मानक के तहत नहीं पाया गया था। जिसके बाद उनको तोड़ा भी गया था। लेकिन यह होटल फिर से बनकर तैयार हो गए और एलडीए ने कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की।


हादसे के बाद और उससे पहले हुई जांच में एलडीए ने चारबाग, नाका, लाटूश रोड और अमीनाबाद में ऐसे काफी होटल चिह्नित किए थे, जिनका एलडीए से नक्शा पास नहीं था। यह सील हुए और फिर खुल गए। इनका अवैध निर्माण ध्वस्त नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed