फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AFTER LONG TIME SPORTSMEN WILL BE RECRUITED IN SBI

18 साल बाद SBI में होगी खिलाड़ियों की भर्ती

Wed, 19 Feb 2014 10:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 19 Feb 2014 10:56 AM IST
विज्ञापन
AFTER LONG TIME SPORTSMEN WILL BE RECRUITED IN SBI

खिलाड़ियों के लिए राहत की खबर है। एक से डेढ़ माह के बाद चार खेलों में चयन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जिसमें 14 सर्किलों में 220 खिलाड़ियों को चयनित किया जाएगा।

विज्ञापन


भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और एथलेटिक्स में दो सौ से अधिक खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

इसमें मेरिट के आधार पर लिस्ट तैयार होगी, जिसके बाद ट्रायल आयोजित करके खिलाड़ियों की क्षमता का आंकलन किया जाएगा।

प्रदर्शन के आधार पर मिलेगा मौका

AFTER LONG TIME SPORTSMEN WILL BE RECRUITED IN SBI

हॉकी ओलंपियन और एसबीआई के डिप्टी मैनेजर सैयद अली ने यह जानकारी देते हुए बताया कि खिलाड़ियों को रोजगार दिलाने में यह बड़ी पहल साबित हो सकती है।

क्योंकि यूपी समेत तमाम प्रदेश सरकारों की ओर से अभी तक खेल कोटा लागू नहीं किया जा सका है।

जल्द ही बैंक की ओर से इस संदर्भ में विज्ञप्ति जारी कर दी जाएगी और खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार चयन होने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां करें आवेदन

AFTER LONG TIME SPORTSMEN WILL BE RECRUITED IN SBI

स्टेट बैंक समूह में विभिन्न पदों को भरने के लिए कुल 393 रिक्तियां जारी की गई हैं। इन रिक्तियों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 313 पद, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद में 31 पद, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर में 11 पद, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला में 15 और स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर में 23 पद शामिल हैं।

इन बैंकों में जेएमजीएस-I, एमएमजीएस-II, एमएमजीएस-III, एसएमजीएस-IV और एसएमजीएस-V के तहत सांख्यिकी, विश्लेषण, पुस्तकालय, सीए, अर्थशास्‍त्र, जोखिम प्रबंधन, बाजार जोखिम, इंजीरियरी, कार्यालयी भाषा, कानून और सुरक्षा के क्षेत्र में विभिन्न श्रेणीयों के प्रबंधकों के पदों पदों पर आवेदन मंगाए गए हैं।

विज्ञापन

परीक्षा 19 अप्रैल को

AFTER LONG TIME SPORTSMEN WILL BE RECRUITED IN SBI

प्रबंधकों के इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यताप्राप्त संस्‍थान से पदानुसार संबंधित ट्रेड में स्नातक/स्नातकोत्तर की उपाधि हो। इसके साथ ही कुछ पदों के लिए अनुभव भी आवश्यक है।

परीक्षा शुल्क के तहत सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 500 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 100 रुपये परीक्षा शुल्क जमा कराने होंगे। इन पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा की तिथि 19 अप्रैल, 2014 निर्धारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed