Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   After Diwali, keep idols at the designated place, not here and there.

Lucknow News: दिवाली बाद इधर-उधर नहीं, तय स्थल पर रखें मूर्तियां

Sat, 18 Oct 2025 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
After Diwali, keep idols at the designated place, not here and there.
दिवाली के लिए मूर्तियों की हो रही खरीदारी।
लखनऊ। दिवाली के बाद आपको लक्ष्मी-गणेश व अन्य देवी देवताओं को मूर्तियों को इधर-उधर रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नगर निगम ने मूर्तियों को रखने के लिए 55 स्थान तय किए हैं। इतनी संख्या में और भी स्थल तय करने के लिए मंथन चल रहा है। इसके बाद सभी 110 वार्डों में एक-एक स्थल होगा। स्थलों की जानकारी के लिए नगर निगम, मंगलमान संस्था और व्यापारियों ने मिलकर एक वेबसाइट भी लांच की है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि दिवाली के बाद ज्यादातर लोग पुरानी मूर्तियों को इधर-उधर सड़क किनारे या पेड़ के नीचे रख देते हैं। लोग ऐसा न करें और मूर्तियों को उचित जगह पर रखें जिससे उनका विसर्जन किया जा सके। इसके लिए हर वार्ड में एक स्थल तय किया जा रहा है। वहां से नगर निगम की गाड़ियां मूर्तियों को ले जाएंगी। लोग अपने आसपास के स्थलों के बारे में जानकारी कर सकें, इसके लिए मंगलमान संस्था और व्यापारियों ने mangalman.in नाम से वेबसाइट बनाई है। इसे शुक्रवार को लाॅन्च किया गया। इस मौके पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल, मंगलमान के संयोजक प्रोफेसर डाॅ. रामकुमार तिवारी और संस्था के कार्यकर्ता सुरेश छबलानी, मोहित वर्मा, आकाश गौतम, नवल पांडेय, संजय व निधि अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

जानकारी के लिए इन नंबर पर कर सकते हैं संपर्क
- टोल फ्री- 1533

- मोबाइल नंबर- 9219902911, 9219902912, 9219902913, 9219902914

- टोल फ्री नंबर - 18001234999 या 18002026172

दिवाली के लिए मूर्तियों की हो रही खरीदारी।

दिवाली के लिए मूर्तियों की हो रही खरीदारी।

दिवाली के लिए मूर्तियों की हो रही खरीदारी।

दिवाली के लिए मूर्तियों की हो रही खरीदारी।

दिवाली के लिए मूर्तियों की हो रही खरीदारी।

दिवाली के लिए मूर्तियों की हो रही खरीदारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed