{"_id":"5f987b928ebc3e9bbc0666f4","slug":"after-argument-husband-and-wife-suicide-lko-city-news-lko547345274","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शराब की लत ने तबाह किया एक परिवार, बेटी बोली- पापा ने मम्मी को मारा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की लत ने तबाह किया एक परिवार, बेटी बोली- पापा ने मम्मी को मारा...
Wed, 28 Oct 2020 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
मृतक मंशाराम व रेनू (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब की लत ने एक परिवार को तबाह कर दिया। लखनऊ के गोसाईंगंज में सोमवार रात शराब पीने को लेकर हुए झगड़े के बाद महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी तो उसके पति ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। मंगलवार सुबह परिजनों ने दोनों के शव देखे तो चीख-पुकार मच गई।
इंस्पेक्टर धीरेंद्र प्रताप कुशवाहा ने बताया कि सिद्धपुरा गांव निवासी 40 वर्षीय मंशाराम मजदूरी करता था। वह शराब का लती था जिसके चलते रोज पत्नी रेनू से झगड़ा व मारपीट होती थी। दंपती में सुबह-शाम के झगड़े के चलते छह साल की बेटी पिंकी और चार वर्षीय बेटे पिंटू पास ही स्थित दादी रामेश्वरी, चाचा दिलीप व चाची अंजली के मकान में रहते थे।
सोमवार रात मंशाराम शराब के नशे में धुत होकर घर आया तो रेनू ने विरोध किया। दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। मंशाराम ने पत्नी के साथ मारपीट की। रेनू ने गुस्से में जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ गई। मुंह से झाग निकलने लगा। रेनू ने दम तोड़ दिया।

शवों को एक साथ दी गई मुखाग्नि
पत्नी की मौत से मंशाराम घबरा गया और वह भी घर के बाहर लगे बबूल के पेड़ से साड़ी का फंदा बनाकर लटक गया। सुबह दिलीप उसके घर के सामने से गुजरा तो पेड़ पर भाई का शव लटका देख होश उड़ गए। वह घर के भीतर गया तो रेनू जमीन पर मृत अवस्था में पड़ी मिली। उसने परिजनों को सूचना दी जिसके बाद रोना-पीटना शुरू हो गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर आ गई।
छह साल की मासूम पिंकी ने बताया कि सोमवार रात वह अपने घर पर ही थी। पापा आए तो मम्मी से झगड़ा होने लगा। पापा बहुत गुस्से में थे। उन्होंने मम्मी को मारा। मम्मी रोने लगीं तो वह डर गई और भागकर चाचा के पास चली आई। पिंकी और पिंटू का रो-रोकर बुरा हाल था। मासूम बच्चे माता-पिता का शव देखकर कुछ समझ नहीं पाए। चाचा-चाची और दादी के साथ अन्य लोगों को रोता देखकर वह भी रोने लगे। परिजनों ने दोनों मासूमों को संभाला।
मंशाराम और उसकी पत्नी रेनू की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल हो गया। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचे तो रोने-चीखने की आवाजें गूंजने लगीं। परिजनों ने दोनों शवों को एक साथ मुखाग्नि दी। परिजनों ने बताया कि मंशाराम ने कुछ दिन पहले अपनी जमीन बेच दी थी और काफी रुपया शराब में उड़ा दिया। गांव के लोग मासूम बच्चों और दंपती के शवों को देखकर शराब को कोस रहे थे।