फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   after accident , traffic disturb

दो ट्रकों में टक्कर मारकर बिजली पोल से भिड़ा ट्रेलर, चालक-क्लीनर को केबिन काटकर निकाला, पांच घंटे जाम रहा कानपुर मार्ग

Fri, 09 Apr 2021 01:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
after accident , traffic disturb
लखनऊ। सरोजनीनगर में तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ट्रेलर बृहस्पतिवार तड़के दो अन्य ट्रकों को सामने से टक्कर मारते हुए सड़क के दूसरी तरफ एयरपोर्ट बाउंड्री के बगल में लगे हाईटेंशन लाइन के खम्भों में जा घुसा। ट्रक चालक और उसका क्लीनर बुरी तरह उसके अंदर ही फंस कर घायल हो गए। ट्रक के केबिन को काटकर दोनों को बाहर निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया गया। इस घटना से कानपुर रोड पर करीब पांच घंटे तक लंबा जाम लगा रहा।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के दतिया निवासी ट्रक चालक इंद्रपाल अपने साथी क्लीनर कानपुर देहात के जगदीशपुर निवासी ध्रुवदेव के साथ अपने ट्रक ट्रेलर में गिट्टी लादकर कानपुर से लखनऊ की ओर आ रहा था। बृहस्पतिवार तड़के करीब चार बजे सरोजनीनगर के कानपुर रोड स्थित नादरगंज तिराहे के पास पहुंचते ही उसका वाहन अनियंत्रित होकर दो अन्य ट्रकों में ठोकर मारते हुए सड़क के दूसरी तरफ एयरपोर्ट बाउंड्री के पास अगल-बगल मौजूद 33 हजार वोल्टेज की दो बिजली के खंभों में जा घुसा। ट्रकों से टक्कर होने के कारण ट्रक ट्रेलर के चालक केबिन के परखचे उड़ गए।
विज्ञापन

चालक इंद्रपाल व क्लीनर ध्रुव देव केबिन के अंदर बुरी तरह फंस कर घायल हो गए। पुलिस ने विद्युत लाइन से किसी बड़ी घटना की आशंका को लेकर विद्युत आपूर्ति बंद कराई। एंबुलेंस के साथ ही मौके पर दमकल की एक गाड़ी भी पहुंच गई। नादरगंज तिराहे पर हुई घटना से लखनऊ से कानपुर जाने वाली पटरी पर भीषण जाम लग गया। दमकल कर्मियों ने ट्रक ट्रेलर के केबिन में फंसे चालक और क्लीनर को कटर मंगाकर ट्रक केबिन काटकर बाहर निकाला। उन्हें सीएचसी भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर बुरी तरह क्षतिग्रस्त खड़े ट्रक ट्रेलर को चार क्रेनों की मदद से वहां से हटाकर अलग किया गया। इससे लखनऊ से कानपुर की ओर जाने वाली पटरी पर सुबह करीब आठ बजे भीषण जाम लगने से आवागमन ठप हो गया। दोपहर एक बजे तक यहां भीषण जाम लगा रहा। नादरगंज तिराहे से पुरानी चुंगी तक लखनऊ से कानपुर जाने वाली पटरी पर करीब दो किलोमीटर से अधिक दूर तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। बाद में पुलिस और ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद धीरे-धीरे यातायात शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed