{"_id":"590cba3f4f1c1ba2734411ef","slug":"aftab-ali-kas-been-sent-on-remand-for-nine-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ दिन की रिमांड पर भेजा गया पकड़ा गया ISI एजेंट आफताब अली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौ दिन की रिमांड पर भेजा गया पकड़ा गया ISI एजेंट आफताब अली
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 06 May 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
आईएसआई एजेंट आफताब अली
एटीएस के विशेष सीजेएम आजाद सिंह ने आईएसआई एजेंट आफताब अली को नौ दिन की पुलिस कस्टडी में रिमांड पर एटीएस को दे दिया।
विज्ञापन
एटीएस आफताब को छह मई सवेरे 10 बजे से 14 मई सवेरे 10 बजे तक पूछताछ कर सकेगी। इससे पहले आफताब को कोर्ट में पेश किया गया।
यहां इस मामले में विवेचक दिनेश कुमार शर्मा ने कोर्ट से आरोपी को 10 दिन की कस्टडी रिमांड पर देने का अनुरोध किया।
कहा, आरोपी को रिमांड पर लेकर फैजाबाद, बुलंदशहर, दिल्ली में रहकर आईएसआई के लिए काम कर रहे अन्य आरोपियों की शिनाख्त की जानी है।
साथ ही, सैन्य प्रतिष्ठानों की मोबाइल से ली गई फोटो बरामद करने से था ही अन्य सुबूत भी इकट्ठा किए जाने हैं। इस पर कोर्ट ने रिमांड स्वीकृत करते हुए कहा कि मामला राष्ट्र की सुरक्षा से जुड़ा है।