फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   affordable and cheap flats in lucknow.

लखनऊ में बेहद सस्ते हुए फ्लैट्स, जानें कीमत

Sat, 21 Feb 2015 10:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 21 Feb 2015 10:57 AM IST
विज्ञापन
affordable and cheap flats in   lucknow.

स्पोर्ट्स सिटी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के अलावा करीब 1200 ईडब्ल्यूएस और एलआईजी फ्लैट भी बनाए जाएंगे। इन सस्ते आवासों की कीमत पांच और 10 लाख रुपये के करीब होगी।

विज्ञापन


इन फ्लैटों सहित यहां करीब 6000 आवासों का भी निर्माण होगा। अन्य आवास उच्च व उच्च मध्यम आय वर्ग के लोगों के लिए होंगे, जो स्व वित्त पोषित होंगे।
 
स्पोर्ट्स सिटी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिसर के आसपास शॉपिंग मॉल, फाइव स्टार होटल भी बनाए जाएंगे। ये सिटी स्टेडियम का 30 फीसदी निर्माण होने के बाद बनना शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन


शहीद पथ पर 137 एकड़ भूमि पर निजी सार्वजनिक सहभागिता (पीपीपी) के आधार पर क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है।

450 करोड़ रुपये में बनेगा स्टेडियम

affordable and cheap flats in   lucknow.

एनसीसी कंपनी इसे अपने सहयोगियों के साथ मिलकर बना रही है। पिछले वर्ष तीन अक्तूबर को यहां स्टेडियम का भूमिपूजन किया गया था।

यहां 77 एकड़ में खेल परिसर बनेगा और बाकी भूमि का डवलपमेंट रीयल एस्टेट कंपनी करेगी। स्टेडियम के निर्माण पर करीब 450 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

अप्रैल 2016 तक तैयार हो जाएगा क्रिकेट स्टेडियम
इकाना स्पोर्ट्स सिटी के अधिकारियों ने क्रिकेट स्टेडियम का आगाज आईपीएल से कराने का दावा किया है।

कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि हर हाल में अप्रैल-2016 में ये क्रिकेट स्टेडियम बन कर तैयार हो जाएगा। स्टेडियम करीब 50 हजार दर्शकों की क्षमता वाला होगा।
 
एलडीए के मुख्य नगर नियोजक जेएन रेड्डी ने बताया, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के साथ रीयल एस्टेट डवलपमेंट को लेकर एलडीए ने कंपनी को निर्देश दिया है कि छह हजार में से 1200 ईडब्ल्यूएस और एलआईजी फ्लैटों का निर्माण शासकीय नीति के अनुरूप करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed