फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   affiliation of new courses started in LU

लविवि: नए कॉलेज व पाठ्यक्रम की संबद्धता शुरू

Fri, 08 Jan 2021 01:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
affiliation of new courses started in LU
15 तक किए जा सकेंगे आवेदन ऑनलाइन
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएड के अतिरिक्त नए कॉलेज खोलने व नए पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए संबद्धता की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए आवेदन ऑनलाइन 15 जनवरी तक किए जा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन का प्रिंट आउट, अन्य आवश्यक कागजात के साथ विवि में उपलब्ध कराने होंगे। इसका असर विश्वविद्यालय की आर्थिक स्थिति पर भी पड़ेगा।
विश्वविद्यालय से चार जिलों हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, रायबरेली के कॉलेजों के जुड़ने के बाद पहली बार यहां के कॉलेज भी संबद्धता के लिए आवेदन कर सकेंगे। रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह ने एक सूचना जारी कर कहा है कि नए कॉलेज खोलने, वर्तमान कॉलेजों में यूजी-पीजी के अतिरिक्त विषयों व पाठ्यक्रमों को नए सत्र 2021-22 से शुरू करने के लिए संबद्धता व अनापत्ति के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शासन की ओर से हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी व रायबरेली को लखनऊ विश्वविद्यालय के परिक्षेत्र में शामिल कर इन महाविद्यालयों के नाम लखनऊ विश्वविद्यालय के पोर्टल पर जोड़ दिए गए हैं। इसलिए उक्त जिलों के बीएड के अलावा कॉलेज भी नई संबद्धता व पाठ्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में जमा होंगे शुल्क
पिछले दिनों विश्वविद्यालय की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए इन चार जिलों के कॉलेज लविवि से संबद्ध किए गए हैं। इसकी सारी प्रक्रिया नए सत्र से शुरू होने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर औपचारिकता भी पूरी की जा चुकी है। नई संबद्धता के शुल्क व परीक्षा शुल्क लविवि में जमा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed