फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Affected by commotion in executive meeting today

Lucknow News: कार्यकारिणी बैठक में आज फिर हंगामे के आसार

Thu, 30 Oct 2025 02:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Affected by commotion in executive meeting today
लखनऊ। महापौर व नगर आयुक्त में चल रही खींचतान के बीच बृहस्पतिवार को फिर नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक होगी। 24 को हुई बैठक में दोनों के बीच कई मुद्दों पर असहमति थी। ऐसे में महापौर ने यह कहते हुए बैठक को स्थगित कर दिया था कि पूर्व में पास हुए प्रस्तावों पर अमल नहीं हुआ।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की बैठक में फिर कई मुद्दों पर हंगामा व विवाद हो सकता है। पिछली बैठक में महापौर सुषमा खर्कवाल ने नगर आयुक्त गौरव कुमार पर आरोप लगाया था कि उनके निर्देश के बाद भी जोनल अफसरों को बदला नहीं गया। अपर नगर आयुक्तों के बीच कार्य विभाजन भी नए सिरे से नहीं किया गया।
विज्ञापन




इन मुद्दों पर हो सकता है विवाद

0 पैनल अधिवक्ता नमित शर्मा की जगह शैलेंद्र सिंह चौहान को नियुक्त न करना।

0 मार्ग प्रकाश विभाग में बिना अनुमति के पीएमसी की नियुक्ति और 70 लाख रुपये के टेंडर में 50 लाख हैसियत और छह करोड़ के काम के लिए 30 लाख हैसियत प्रमाण पत्र मांगना।
विज्ञापन
विज्ञापन




बैठक में मंजूरी के लिए आएंगे यह प्रस्ताव
0 चौक की चूड़ी वाली गली का नाम श्री 1008 तीर्थंकर नेमिनाथ के नाम पर करना।
0 रिंग रोड से सहारा एस्टेट वाली रोड का नाम संगीत विदुषी स्वर्गीय कमला श्रीवास्तव के नाम पर करना।
0 प्रियदर्शिनी कॉलोनी सेक्टर- बी स्थित ग्रीन बेल्ट का नामकरण अहिल्याबाई होल्कर उपवन करना।
0 अलीगंज में मुन्नू आटा चक्की मस्जिद के पास पुरनिया रोड पर बनारसी टोला मार्ग का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री संतकुमार राय मार्ग करना।
0 गणेशगंज-वशीरतगंज वार्ड के हाथी खाना में एक दुकान को नीलामी से किराये पर आवंटित करना।
0 सरोजनीनगर तहसील में वादकारियों व अन्य लोगों के बैठने के लिए कक्ष निर्माण के लिए नगर निगम ऊसर की 360 वर्गफीट भूमि तहसील को देना।
0 सड़कों की मरम्मत के लिए 15 करोड़ रुपये का बजट आवंटन।


बैठक से पहले यह विवादित मसले हुए हल
पिछली बैठक में चौक चौराहे का नामकरण अमृत लाल नागर करने के बाद नाम पट्टिका न लगाए जाने पर विरोध हुआ था। इसके बाद नगर निगम ने चौराहे पर नामकरण का बोर्ड लगवा दिया है। कार्यदायी संस्थाओं के जरिये तैनात कम्प्यूटर ऑपरेटरों के वेतन में असमानता होने का मुद्दा भी विवाद का विषय बना था। इस पर भी नगर निगम प्रशासन ने बैठक कर ली है और वह अपनी रिपोर्ट कार्यकारिणी में रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed