Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Advocate arrives at the jail once again to meet Shraddha

Lucknow News: श्रद्धा से जेल में फिर मिलने पहुंचे अधिवक्ता

Tue, 03 Nov 2026 02:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Advocate arrives at the jail once again to meet Shraddha
​शिवा फाइल  फोटो 
लखनऊ। चिकन कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में जेल में बंद मॉडल श्रद्धा दुबे से मिलने सोमवार को फिर से तीन अधिवक्ता पहुंचे। श्रद्धा, रश्मि और तनवीर उर्फ दानिश से तीनों ने मुलाकात की और प्रकरण के बारे में जानकारी साझा की। इस बार आरोपियों की दीपावली जेल में ही कटेगी। उधर, पुतले के जरिये घटना को दोहराने के लिए पुलिस ने फोरेंसिक टीम को फिर से पत्र भेजा है।
विज्ञापन


इस पूरे मामले में अलीगंज पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। छानबीन में पता चला है कि शिवा की मां ने अलीगंज पुलिस से मामले की शिकायत की थी। उन्होंने पुलिस से श्रद्धा की शिकायत की थी। हालांकि, अलीगंज पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की थी। अगर पुलिस ने तब कार्रवाई की होती तो शायद शिवा की जान बच सकती थी। श्रद्धा से जेल में अभी तक वकीलों ने ही मुलाकात की है। रायबरेली निवासी श्रद्धा की सौतेली मां और पिता एपी दुबे समेत कोई भी परिवार से मिलने नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

हजरतगंज पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। पुलिस ने श्रद्धा के पड़ोसियों, मेड, शिवा की मां और अन्य के बयान दर्ज कर लिए हैं। अभी तक आमिर को पुलिस नहीं पकड़ सकी है। घटना के समय आमिर भी मौके पर मौजूद था। आरोपियों ने मिलकर शिवा को जलील किया था और उसके शरीर पर लिपस्टिक लगाई थी। पुलिस ने श्रद्धा के फ्लैट के सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ली है। साथ ही घटना के बाद किन-किन लोगों से श्रद्धा ने फोन पर बात की थी। इसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही पुलिस एफआईआर में कुछ और लोगों के नाम भी बढ़ा सकती है।उल्लेखनीय है कि नौ अक्तूबर को श्रद्धा के फ्लैट की चौथी मंजिल से संदिग्ध हालात में गिरकर शिवा की मौत हो गई थी। इस मामले में श्रद्धा की मां रंजना ने हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed