फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Advocate and family beaten up for stopping SUV from speeding

Lucknow News: तेज रफ्तार में एसयूवी चलाने से रोकने पर अधिवक्ता और परिवार को पीटा

Wed, 25 Mar 2026 02:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Advocate and family beaten up for stopping SUV from speeding
लखनऊ। मदेयगंज निवासी अधिवक्ता ने तेज रफ्तार में एसयूवी चलाने से रोकने के कारण पड़ोसियों पर उन्हें व उनके परिवार को पीटने का आरोप लगाया है। महिलाओं से छेड़खानी का भी आरोप है। पुलिस ने 25 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार रात 12 बजे इजहान, ओसामा, सुमामा, उसैद, रिजवान, जिबरान, कैफ, फैजान और इरफान अधिवक्ता के घर के सामने तेज रफ्तार में एसयूवी चला रहे थे। जब अधिवक्ता के भाई ने उन्हें रफ्तार धीमी करने के लिए कहा तो आरोपी गाली-गलौज करने लगे और साथियों को बुला लिया। फिर असलहे की बट, हथियार और लाठी-डंडों से दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। इससे दोनों के सिर फट गए।
विज्ञापन


आरोप है कि बचाव करने पर आरोपियों ने दो महिलाओं से छेड़खानी की और पीटा। हंगामा बढ़ने पर धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित का कहना था कि आरोपियों की कार पर अधिवक्ता का स्टीकर था। इंस्पेक्टर ने बताया कि मारपीट में दोनों पक्ष के लोग घायल हुए हैं। अधिवक्ता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी पक्ष ने भी तहरीर दी है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed