फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Advertising agencies that do not deposit the outstanding amount will be blacklisted.

Lucknow News: बकाया पैसा जमा न करने वाली विज्ञापन एजेंसियां होंगी ब्लैक लिस्ट

Sat, 15 Nov 2025 02:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Advertising agencies that do not deposit the outstanding amount will be blacklisted.
नगर निगम।
लखनऊ। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने शुक्रवार को पार्किंग, प्रचार, ट्रैफिक और वेंडिंग जोन के कामकाज की संयुक्त समीक्षा की। इसमें उन्होंने बकाया विज्ञापन शुल्क जमा न करने वाली एजेंसियों पर जुर्माना लगाने और इन्हें काली सूची में डालने को कहा। नए मॉडल वेंडिंग जोन बनाने और पटरी दुकानदारों का पंजीकरण और नए पार्किंग स्टैंडों को शुरू करने के लिए जल्द टेंडर जारी करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने कहा कि शहर में लगे अवैध होर्डिंग्स, पोस्टर और बैनर्स पर तुरंत कार्रवाई की जाए और जिम्मेदार व्यक्तियों पर जुर्माना लगाया जाए। जिन लोगों ने लाइसेंस लेकर अपने घरों या व्यावसायिक स्थलों पर होर्डिंग्स लगाई हैं, मगर अब तक शुल्क जमा नहीं किया है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा करते हुए नगर आयुक्त ने कहा कि शहर में अवैध रूप से संचालित पार्किंग स्थलों की पहचान कर तत्काल कार्रवाई की जाए। जो स्थान बिना अनुमति पार्किंग के रूप में उपयोग हो रहे हैं, वहां जुर्माना लगाया जाए। पार्किंग स्थलों पर रेट बोर्ड लगाए जाएं और अवैध वसूली रोकी जाए। जिन क्षेत्रों में वेंडिंग जोन संचालित हैं, वहां राजस्व वसूली बढ़ाई जाए और सभी वेंडर्स का रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित किया जाए। अवैध वेंडिंग पर कार्रवाई की जाए। नए वेंडिंग जोन बनाने और पहले से स्वीकृत मॉडल वेंडिंग जोन का काम जल्द पूरा किया जाए। अतिक्रमण और यातायात की समस्या को दूर करने के लिए पुलिस विभाग के साथ संयुक्त अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed